वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमेरिका और चीन के कमांडरों ने दक्षिण चीन सागर पर चर्चा की
Advertisement

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमेरिका और चीन के कमांडरों ने दक्षिण चीन सागर पर चर्चा की

विवादित दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव में हुए इजाफे के बीच दोनों देशों के शीर्ष कमांडरों ने वीडियो कान्फ्रेंस की जिसमें अमेरिका ने नौवहन की स्वतंत्रता के अपने अधिकार और समुद्र से जुड़े कानूनों को बुलंद करने पर जोर दिया। पेंटागन ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल जोसफ डनफोर्ड ने गुरुवार को चीन के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ फांग फेंगहुई के साथ टेली-कान्फ्रेंस की। इसका आग्रह चीन की तरफ से किया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमेरिका और चीन के कमांडरों ने दक्षिण चीन सागर पर चर्चा की

वाशिंगटन : विवादित दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव में हुए इजाफे के बीच दोनों देशों के शीर्ष कमांडरों ने वीडियो कान्फ्रेंस की जिसमें अमेरिका ने नौवहन की स्वतंत्रता के अपने अधिकार और समुद्र से जुड़े कानूनों को बुलंद करने पर जोर दिया। पेंटागन ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल जोसफ डनफोर्ड ने गुरुवार को चीन के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ फांग फेंगहुई के साथ टेली-कान्फ्रेंस की। इसका आग्रह चीन की तरफ से किया गया।

एक मीडिया बयान में अमेरिका के ज्वाइंट स्टाफ पब्लिक अफेयर्स आफिसर कैप्टन ग्रेग हिक्स ने कहा, 'जनरल डनफोर्ड ने द्विपक्षीय रिश्तों में सहयोग के क्षेत्रों और साथ ही सेना से सेना के रिश्तों में स्थिरता पर जोर दिया। उन्होंने कानून आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बुलंद करने, अमेरिकी सहयोगियों और दक्षिण चीन सागर में हितों की रक्षा करने से संबंधित अमेरिकी प्रतिबद्धता के संबंध में प्रमुख संदेश दिए और टकराव टालने की इच्छा की पुष्टि की।' 

वीडियो संपर्क की सराहना दोनों पक्षों ने की और उसे संवाद करने और विचारों के आदान-प्रदान के साथ ही सहयोगात्मक एवं विवादित दोनों मुद्दों के प्रबंधन में तथा गलत फैसलों को टालने का एक मूल्यवान माध्यम करार दिया।

Trending news