राष्ट्रमंडल का मंत्री समूह कल से मालदीव की यात्रा पर
Advertisement

राष्ट्रमंडल का मंत्री समूह कल से मालदीव की यात्रा पर

राष्ट्रमंडल मंत्री समूह जिसमें भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर भी शामिल हैं, शनिवार से माले की यात्रा पर जाएगा। इस दौरे का मकसद मालदीव सरकार को सभी हितकारों के साथ राजनीतिक वार्ता की जरूरत और मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं का निर्मित करने का सख्त संदेश देना है।

लंदन : राष्ट्रमंडल मंत्री समूह जिसमें भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर भी शामिल हैं, शनिवार से माले की यात्रा पर जाएगा। इस दौरे का मकसद मालदीव सरकार को सभी हितकारों के साथ राजनीतिक वार्ता की जरूरत और मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं का निर्मित करने का सख्त संदेश देना है।

राष्ट्रमंडल मिनिस्ट्रीयल एक्शन समूह (सीएमएजी) अपने उपाध्यक्ष गुयाना के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री कार्ल ग्रीनिज की अगुवाई में यह दौरा करेगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने पिछले महीने मालदीव से अपनी राजनीति के दरवाजे खोलने और बचे हुए राजनीतिक कैदियों को रिहा करने के लिए कहा था। यह बात उन्होंने जेल में बंद किए गए पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद से मुलाकात के बाद कही थी, जिन्हें ब्रिटेन में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने के लिए विशेष छुट्टी दी गई थी।

डाउन स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा था कि इस महीने के अंत में राष्ट्रमंडल मिनिस्ट्रीयल एक्शन समूह के मालदीव की यात्रा करने की योजना है। इस पर प्रधानमंत्री और नशीद ने सहमति जताई है और यह राष्ट्रमंडल के सभी सदस्यों को एक मौका देता है कि वे मालदीव सरकार को राजनीति वार्ता शामिल होने और बचे हुए सभी राजनीतिक कैदियों की तेजी से रिहाई के लिए कड़ा संदेश दें।

जयशंकर के अलावा, इस प्रतिनिधिमंडल में केन्या की विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की कैबिनेट सचिव अमीना मोहम्मद भी शामिल हैं। सीएमएजी एक राजनीतिक निकाय है और इसमें नौ विदेश मंत्री शामिल हैं। राष्ट्रमंडल सचिवालय के प्रवक्ता विल हेनले ने कहा कि सीएमएजी के तीन दिवसीय मिशन का मकसद मालदीव सरकार के साथ सकारात्मक पहल करना है।

Trending news