साईबेरिया में डीजल ईंधन बहने के बाद आपातकाल की घोषणा
Advertisement

साईबेरिया में डीजल ईंधन बहने के बाद आपातकाल की घोषणा

  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साईबेरिया में एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केंद्र से लगभग 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने की घटना के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी है.

(फाइल फोटो)

मॉस्को :  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साईबेरिया में एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केंद्र से लगभग 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने की घटना के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी है. घटना शुक्रवार को मॉस्को से 2,900 किलोमीटर दूर नॉरिल्स्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित ऊर्जा संयंत्र में हुई. 

  1. ऊर्जा संयंत्र भंडारण केंद्र से लगभग 20 हजार टन डीजल ईंधन बहा
  2. ईंधन को आंबरनया नदी में मिलने से रोकने को लगाए अवरोधक
  3. एक करोड़ 30 लाख डॉलर का नुकसान होने का अनुमान

ईंधन को आंबरनया नदी में मिलने से रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं. नदी से एक झील निकलती है जो आगे चलकर एक नदी से मिल जाती है. यह नदी पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील आर्कटिक महासागर की ओर जाती है. पुतिन ने बुधवार को अधिकारियों को इस बहाव से होने वाले नुकसान को कम से कम पर रोकने का आदेश दिया. हालांकि वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड-रूस के संचालक एलेक्सी निजिनिकोव ने कहा कि इससे मछलियों और अन्य संसाधनों को नुकसान होगा. कुल मिलाकर एक करोड़ 30 लाख डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है.

(इनपुट : भाषा)

 

Trending news