सर्च ऑपरेशन के दौरान पेरिस में भारी गोलीबारी; दो जिहादियों की मौत, सात गिरफ्तार
Advertisement

सर्च ऑपरेशन के दौरान पेरिस में भारी गोलीबारी; दो जिहादियों की मौत, सात गिरफ्तार

उत्तरी पेरिस के एक अपार्टमेंट में छिपे दो संदिग्ध जिहादियों की बुधवार को पुलिस की घेरेबंदी के दौरान मौत हो गई। इनमें एक महिला भी थी, जिसने विस्फोटक से भरी जैकेट में विस्फोट करके स्वयं को उड़ा लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। बेल्जियन जिहादी अब्देलहामिद अबाउद को निशाना बनाकर चलाए गए इस अभियान में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। अबाउद को पेरिस में शुक्रवार को किए गए हमलों का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। इन हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई थी। 

सर्च ऑपरेशन के दौरान पेरिस में भारी गोलीबारी; दो जिहादियों की मौत, सात गिरफ्तार

पेरिस : उत्तरी पेरिस के एक अपार्टमेंट में छिपे दो संदिग्ध जिहादियों की बुधवार को पुलिस की घेरेबंदी के दौरान मौत हो गई। इनमें एक महिला भी थी, जिसने विस्फोटक से भरी जैकेट में विस्फोट करके स्वयं को उड़ा लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। बेल्जियन जिहादी अब्देलहामिद अबाउद को निशाना बनाकर चलाए गए इस अभियान में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। अबाउद को पेरिस में शुक्रवार को किए गए हमलों का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। इन हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई थी। 

पुलिस ने बताया कि भोर से पहले झड़प शुरू हुई जो छह घंटे तक चली। इसका अंत एक बड़े विस्फोट में हुआ। इस झड़प में एक पुरूष भी मारा गया जबकि सात अन्य गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने कहा कि माना जा रहा है कि एक शख्स अब भी अपार्टमेंट में मौजूद है, लेकिन यह साफ नहीं है कि वह शख्स कौन है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह मानते हैं कि जब छापेमारी शुरू हुई थी तो अपार्टमेंट में बेल्जियम का आतंकवादी अब्देलहामिद अबाउद पांच अन्य सशस्त्र लोगों के साथ मौजूद था।

अभियान से करीब से जुड़े एक सू़त्र ने बताया कि सेंट डेनिस उपनगर में तड़के से पहले शुरू की गई छापेमारी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात लोग अब भी एक अपार्टमेंट में छिपे हुए हैं। इस इलाके में स्ताद द फ्रांस स्थित है। स्ताद द फ्रांस उन स्थानों में से एक है जहां बंदूकधारियों और आत्मघाती हमलावरों ने शुक्रवार को हमला किया था। फ्रांसीसी जमीन पर हुए अब तक के इन सबसे भीषण हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह ने ली है।

दमकलकर्मियों ने बताया कि वे एक अपार्टमेंट में छिपे एक सशस्त्र समूह के खिलाफ स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 31 मिनट पर अभियान में शामिल हुए। उन्होंने अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।

Trending news