)
Coimbatore murder: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक पत्नी ने अपनी पत्नी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी सोच बेहद घिनौनी थी. बिना किसी सबूत के बाला नाम के शख्स ने यह अंदाजा लगा लिया था कि उसकी पत्नी के किसी गैर मर्द से अवैध संबंध हैं. ऐसी घटिया सोच रखने वाले से भला उम्मीद भी क्या की जा सकती थी, जो अर्धांगनी को दरांती के काटने वाले शैतान पति ने उसके शव के साथ एक सेल्फी पोस्ट भी कर दी. इस मामले में पीड़िता की पहचान श्री प्रिया के रूप में हुई, जिसकी शादी तिरुनेलवेली निवासी बालामुरुगन से हुई थी.
तीन बच्चों के सर से छिना ममता का साया
आरोपी को अपनी पत्नी का कत्ल करते वक्त जरा भी दया नहीं आई कि वो ऐसा करके अपने तीन बच्चों के सिर से उनकी मां का साया छीन रहा है. निजी कारणों से, श्री प्रिया अपने पति से दूर कोयंबटूर के एक महिला छात्रावास में रह रही थी और वहीं काम कर रही थी. पुलिस के अनुसार, बालामुरुगन को शक था कि श्री प्रिया किसी और के साथ रिश्ते में है.
वाट्सएप स्टेटस पर डाली सेल्फी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिपोर्ट के वारदात वाले दिन, आरोपी उस हॉस्टल में गया जहां उसकी पत्नी रह रही थी. उसने प्रिया को साथ चलने को कहा, जब उसने मना कर दिया, तभी दोनों में गरमागरम बहस हुई. झड़प के बीच, बालामुरुगन ने कथित तौर पर एक छुपी हुई दरांती निकाली और बीवी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एक खौफनाक हरकत में, उसने कथित तौर पर खून से लथपथ श्री प्रिया के शरीर के साथ एक सेल्फी ली और उसे अपने स्टेटस पर पोस्ट करके कैप्शन दिया- 'विश्वासघात की कीमत मौत है.'
बाद में रत्नापुरी पुलिस ने बालामुरुगन को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.