अंतिम रूप से परमाणुमुक्त होने तक उत्तर कोरिया पर जारी रहेगा प्रतिबंध: अमेरिका
Advertisement

अंतिम रूप से परमाणुमुक्त होने तक उत्तर कोरिया पर जारी रहेगा प्रतिबंध: अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उत्तर कोरिया के ‘ अंतिम ’ रूप से परमाणुमुक्त होने तक उस पर प्रतिबंध जारी रहेगा.

अमेरिका ने कहा उत्तर कोरिया के पूर्ण पूर्ण रूप से परमाणुमुक्त होने तक जारी रहेंगे प्रतिबंध (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उत्तर कोरिया के ‘ अंतिम ’ रूप से परमाणुमुक्त होने तक उस पर प्रतिबंध जारी रहेगा. प्योंगयांग में बैठकों के बाद पोम्पियो ने  यह बयान  जारी किया. उन्होंने कहा कि हम उत्तर कोरिया से बातचीत को ले कर काफी संतुष्ट हैं. काफी सकारात्मक माहौल में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए बातचीत हुई है . लेकिन प्रतिबंध तब तक जारी रहेंगे जब तक कि उत्तर कोरिया पूर्ण रूप से सत्यापित तरीके से परमाणुमुक्त नहीं हो जाता. 

  1. अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा उत्तर कोरिया पर जारी रहेंग प्रतिबंध 
  2. अंतिम रूप से परमाणुमुक्त होने पर ही हटाए जाएंगे प्रतिबंध 
  3. रमाणु निरस्त्रीकरण के लिए दोनों देशों में लंबी बातचीत हुई है
  4.  

ये भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने कहा, परमाणु मुद्दे पर अमेरिका की मांग ‘धमकाने वाली’

जापान के दौरे पर थे अमेरिका के विदेश मंत्री 
पोम्पियो तोक्यो में जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों को बातचीत के बारे जानकारी देने आए थे. उन्होंने उत्तर कोरिया के साथ वार्ता को रचनात्मक बताया. पोम्पियो के प्योंगयांग से रवाना होने के बाद उत्तर कोरिया ने नाराजगी भरा बयान जारी कर अमेरिका की तेजी से परमाणु निरस्त्रीकरण की मांग को खारिज करते हुये उसे ‘ गैंगस्टर की तरह ’ की मांग करार दिया.  

ये भी पढ़ें : भारत के साथ 2+2 वार्ता स्थगित होने के बाद नॉर्थ कोरिया में यह काम करेगा अमेरिका

परमाणु निरस्त्रीकरण पर सकारात्मक है बातचीत
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी उत्तर कोरिया के अधिकारियों के साथ पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए लंबी बातचीत हुई है. बातचीत काफी सकारात्मक रही है. उम्मीद है की इसके परिणाम जल्द दिखाई देंगे. 

Trending news