रूस निर्मित अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली का ईरान ने किया सफल परीक्षण
Advertisement

रूस निर्मित अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली का ईरान ने किया सफल परीक्षण

ईरान ने रूस निर्मित एक अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया। ईरान की सरकारी समाचार समिति आईआरएनए की एक खबर के मुताबिक हाल ही में दमावंद नाम के सैन्य अभ्यास के दौरान एस-300 प्रणाली का परीक्षण किया गया। दमावंद ईरान का सबसे ऊंचा पर्वत है।

तेहरान : ईरान ने रूस निर्मित एक अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया। ईरान की सरकारी समाचार समिति आईआरएनए की एक खबर के मुताबिक हाल ही में दमावंद नाम के सैन्य अभ्यास के दौरान एस-300 प्रणाली का परीक्षण किया गया। दमावंद ईरान का सबसे ऊंचा पर्वत है।

खबर में कहा गया है कि रक्षा प्रणाली ने उड़ान के समय मिसाइल समेत कई वस्तुओं को लक्ष्य बनाया। 200 किलोमीटर तक की क्षमता वाली एस-300 कई लक्ष्यों का पता लगाने और उनपर निशाना साधने में सक्षम है।

रूस ने शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर करने के करीब दस वर्ष बाद 2016 में ईरान को एस-300 प्रणाली सौंपी थी। ईरान ने 2007 में एस-300 मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए 800 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये थे लेकिन अमेरिका और इस्राइल की कड़ी आपत्तियों के कारण रूस ने इसकी आपूर्ति में तीन साल की देरी की।

वर्ष 2016 में ईरान और विश्व की प्रमुख शक्तियों के बीच अहम परमाणु समझौता लागू हुआ जिसके तहत ईरान को अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों को हटवाने के बदले में अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना है।

Trending news