ईरान परमाणु समझौते पर संशय गलत साबित हुआ: राष्ट्रपति रूहानी
Advertisement

ईरान परमाणु समझौते पर संशय गलत साबित हुआ: राष्ट्रपति रूहानी

वैश्विक शक्तियों के साथ ऐतिहासिक परमाणु करार के तहत प्रतिबंध हटने के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को कहा कि उनके देश ने दुनिया के साथ संबंधों में अपना एक नया अध्याय खोला है।

तेहरान : वैश्विक शक्तियों के साथ ऐतिहासिक परमाणु करार के तहत प्रतिबंध हटने के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को कहा कि उनके देश ने दुनिया के साथ संबंधों में अपना एक नया अध्याय खोला है।

'समझौते से किसी को नुकसान नहीं'

पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध खत्म होने की इस घोषणा को मील का पत्थर बताया हालांकि इजरायल जैसे कुछ आलोचकों ने कहा कि वह अभी भी परमाणु हथियार विकसित करना चाहता है। रूहानी ने कहा कि 14 जुलाई को वियना में हुए इस समझौते से किसी देश को नुकसान नहीं पहुंचेगा। रूहानी एक नरमपंथी हैं। उन्हें साल 2013 में मिली जीत ने इस करार की ओर बढ़ाने की बड़ी कूटनीतिक कोशिशें करने में मदद की।

दोस्ती की निशानी हैं हम ईरानी- रूहानी

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना की एक रिपोर्ट के अनुसार रूहानी ने कहा, 'हम ईरानी दोस्ती की निशानी के तौर पर दुनिया के पास पहुंचें और दुश्मनी, शक-शुब्हा और साजिशें छोड़ कर दुनिया के साथ ईरान के रिश्तों का एक नया अध्याय खोला।' उन्होंने कहा कि ईरान किसी देश या राष्ट्र के लिए खतरा नहीं है। रूहानी ने वादा किया है कि 2016 ईरानियों के लिए समृद्धि का वर्ष होगा। उन्होंने संसद में इसके सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिबंधों की अब और समस्या नहीं। आर्थिक वृद्धि को आठ फीसदी तक ले जाने के लिए 30 से 50 अरब डॉलर का विदेशी निवेश मांगेंगे।

Trending news