मिस्र में चौकी पर ISIS के हमले में 13 पुलिसकर्मी शहीद
Advertisement

मिस्र में चौकी पर ISIS के हमले में 13 पुलिसकर्मी शहीद

मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई में एक सुरक्षा चौकी पर इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों के मोर्टार हमले में कम से कम 13 पुलिसकर्मी मारे गए। गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि अल-अरीश शहर में चौकी पर शनिवार को मोर्टार हमले में 13 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और घटना की जांच चल रही है।

काहिरा : मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई में एक सुरक्षा चौकी पर इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों के मोर्टार हमले में कम से कम 13 पुलिसकर्मी मारे गए। गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि अल-अरीश शहर में चौकी पर शनिवार को मोर्टार हमले में 13 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और घटना की जांच चल रही है।

दो दिन पहले भी हुआ था हमला

इस घटना से दो दिन पहले ही रफा में सेना की एक चौकी पर आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई थी जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे। जनवरी 2011 की क्रांति के बाद से मिस्र के उत्तरी सिनाई में कई हिंसक हमले हो चुके हैं। इस क्रांति में पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक अपदस्थ हो गए थे। वर्ष 2013 में इस्लामिक राष्ट्रपति मोरसी के सत्ताच्युत होने के बाद से पुलिस और सेना पर हमले बढ़ गए।

Trending news