एक महान राष्ट्रपति थे ए पी जे अब्दुल कलाम: लॉर्ड स्वराज पॉल
Advertisement

एक महान राष्ट्रपति थे ए पी जे अब्दुल कलाम: लॉर्ड स्वराज पॉल

प्रवासी भारतीय उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने ए पी जे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक महान राष्ट्रपति और विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक बताया जिन्होंने भारत के लिए अहम योगदान दिया। ब्रिटेन के कपारो समूह के अध्यक्ष पॉल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कलाम भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय राष्ट्रपतियों में से एक थे और उनके एक बहुत अच्छे मित्र थे।

 एक महान राष्ट्रपति थे ए पी जे अब्दुल कलाम: लॉर्ड स्वराज पॉल

लंदन : प्रवासी भारतीय उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने ए पी जे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक महान राष्ट्रपति और विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक बताया जिन्होंने भारत के लिए अहम योगदान दिया। ब्रिटेन के कपारो समूह के अध्यक्ष पॉल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कलाम भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय राष्ट्रपतियों में से एक थे और उनके एक बहुत अच्छे मित्र थे।

पॉल ने कहा, ए पी जे अब्दुल कलाम एक महान राष्ट्रपति और एक बेहद प्रतिष्ठित विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत के लिए काफी योगदान दिया। हम सभी भारतीयों को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व हैं जो उनके कारण हासिल हुई हैं। उन्होंने कहा, भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपतियों में से एक होने के अलावा वह एक मिलनसार व्यक्ति थे और मेरे एक अच्छे मित्र थे। मैंने मात्र तीन महीने पहले उनसे उस समय मुलाकात की थी जब मैं अप्रैल में भारत गया था और वह हमेशा की तरह मुझसे बहुत गर्मजोशी से मिले थे। पॉल ने याद किया कि उन्होंेने 2007 में यूनिवर्सिटी ऑफ वॉल्वरहैम्प्टन के कुलाधिपति के तौर पर कलाम को डॉक्टरेट मानद उपाधि प्रदान की थी।

पॉल ने एक बयान में कहा, यह मेरे और विश्वविद्यालय के लिए सम्मान की बात थी। यूनीवर्सिटी ऑफ वॉल्वरहैप्टन में हरेक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पॉल ने वह समय याद किया जब कलाम ने 2004 में उनके पुत्र के विवाह की खुशी में नयी दिल्ली में उनके लिए दावत आयोजित की थी।

उन्होंने कहा, उन्होंने विवाह समारोह में भाग लेने का हमारा निमंत्रण शालीनतापूर्वक स्वीकार किया था। हालांकि उन्होंने कहा कि वह समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वे म्यांमार के राष्ट्रपति के सम्मान में एक रात्रिभोज आयोजित कर रहे थे। म्यांमार के राष्ट्रपति उसी समय भारत की राजकीय यात्रा पर थे।

पॉल ने कहा, मैंने उनसे कहा कि मैं समझता हूं और उनके द्वारा निमंत्रण स्वीकार कर लेना ही उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, नहीं स्वराज पॉल, मैं यह नहीं कह रहा। मैं नवदंपत्ति के सम्मान में आपके परिवार को दावत देना चाहता हूं और आप सभी को राष्ट्रपति भवन आना होगा।

उन्होंने कहा, हम अगले दिन वहां गए और चाय के बाद वह हमें एक सामूहिक फोटो के लिए बगीचे में ले गए। यह चित्र हमारे लिए एक कीमती स्मृति चिह्न है और हमारे घर में इसका एक बहुत विशेष स्थान है। पॉल ने कहा, ईश्वर करे कि वह देश की स्मृति में हमेशा अमर बने रहें। कलाम का आईआईएम शिलांग में एक व्याख्यान देते समय कल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 83 वर्ष के थे।

 

 

Trending news