लग्जमबर्ग के राजदूत लुकास बने सुरक्षा परिषद में सुधार वार्ता के नये अध्यक्ष
Advertisement

लग्जमबर्ग के राजदूत लुकास बने सुरक्षा परिषद में सुधार वार्ता के नये अध्यक्ष

संयुक्त राष्ट्र में लग्जमबर्ग के राजदूत सिल्वी लुकास को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सुधार के लिए होने वाली अगले दौर की वार्ता के पहले इस संबंध में गठित अंतर सरकारी वार्ता (आईजीएन) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

लग्जमबर्ग के राजदूत लुकास बने सुरक्षा परिषद में सुधार वार्ता के नये अध्यक्ष

न्यू यॉर्क : संयुक्त राष्ट्र में लग्जमबर्ग के राजदूत सिल्वी लुकास को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सुधार के लिए होने वाली अगले दौर की वार्ता के पहले इस संबंध में गठित अंतर सरकारी वार्ता (आईजीएन) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष मोगेन्स लाइकेटोफ्ट ने लुकास की नियुक्ति के बाद सदस्य देशों से आग्रह किया कि काफी समय से लंबित सुधारों पर लिखित समझौते की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं और गति बनाए रखें। अगले दौर की वार्ता अगले हफ्ते शुरू होने वाली है।

लुकास ने जमैका के कोर्टने रात्रे का स्थान लिया है, जिन्होंने यूएनजीए के पूर्व अध्यक्ष सैम कुतेसा के तहत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सुधार को लेकर कुछ उपलब्धियां हासिल की थीं। उन्होंने समझौते की लिखित बातें सामने रखी थीं जिसमें परिषद के सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न सदस्यों के प्रस्ताव और उनके रुख समाहित थे।

लाइकेटोफ्ट ने 23 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के सभी राजदूतों को पत्र लिखकर लुकास की नियुक्ति के बारे में सूचना देते हुए कहा, 'मुझे विश्वास है कि 69वें सत्र के दौरान जो गति रही और प्रगति हुई उसी पर आगामी वार्ता आधारित होगी और मैं सदस्य देशों को इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को उत्साहित करता हूं।' 

आईजीएन वार्ता से पहले लाइकेटोफ्ट ने कहा कि वह 30 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों की संख्या बढ़ाने और समान प्रतिनिधित्व के सवाल पर एक परिचर्चा का आयोजन कराएंगे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई दूतावास के सूत्रों ने यहां बताया कि लग्जमबर्ग बेनेलुक्स देशों का हिस्सा है जिसमें बेल्जियम, नीदरलैंड और लग्जमबर्ग शामिल हैं और उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का समर्थन किया है।

Trending news