मलाला यूसुफजई को संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के लिए चुना गया
Advertisement

मलाला यूसुफजई को संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के लिए चुना गया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का चयन संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के रूप में किया है.

बाल अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई. (Getty Images)

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का चयन संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के रूप में किया है.

यह विश्व के किसी नागरिक को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.

मलाला लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगी

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार (7 अप्रैल) को घोषणा की कि मलाला दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगी. अधिकारिक तौर पर उन्हें एक समारोह में सोमवार (10 अप्रैल) को जिम्मेदारी दी जाएगी.

तालिबान के आतंकियों ने मारी थी गोली

मलाला (19 वर्षीय) पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सभी बच्चों को शिक्षा के अधिकार लिए अभियान चला रही थीं. तालिबान के आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी थी.

 मलाला ने अधिकारों के लिए अटल प्रतिबद्धता दिखाई

गुटेरेस ने कहा कि गंभीर खतरे के बावजूद मलाला ने महिलाओं, लड़कियों और सभी लोगों के अधिकारों के लिए अटल प्रतिबद्धता दिखाई.

संयुक्त राष्ट्र के अन्य शांति दूतों में अभिनेता माइकल डगलस और लियानार्दो डिकैप्रियो जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं.

Trending news