हजारों खर्च कर खरीदे जवान लड़कियों के बदबूदार मोजे, फिर करने लगा ऐसी हरकत
Advertisement

हजारों खर्च कर खरीदे जवान लड़कियों के बदबूदार मोजे, फिर करने लगा ऐसी हरकत

Weird News: शख्स ने बताया कि वो गंदे मोजे के लिए लोगों के नजरिए को बदलना चाहता है. वो बदबूदार मोजे को सूंघता है और टेस्ट करने के लिए उसे मुंह में रख लेता है.

प्रतीकात्मक फोटो | फोटो साभार: Pexels

लंदन: आपने लोगों की कई अजीबोगरीब आदतों के बारे में सुना होगा. लेकिन ये खबर आपको जरूर हैरान कर देगी. यूनाइटेड किंगडम (UK) के हल (Hull) शहर में एक ऐसा शख्स रहता है जो लड़कियों के गंदे और बदबूदार मोजे खरीदता है. शख्स ने कहा कि लड़कियों के गंदे मोजे उसे बहुत आकर्षित करते हैं. शख्स ने अपनी पहचान नहीं बताई है. उसने मिस्टर डी के नाम से ये सारी जानकारी दी है.

  1. शख्स ने खुद को बताया नॉर्मल इंसान
  2. गंदे मोजे सूंघने में शख्स को आता है मजा
  3. शख्स हजारों रुपये में खरीदता है एक गंदा मोजा

गंदे मोजे के लिए शख्स खर्च करता है इतने रुपये

द मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने कबूल किया है कि वो महीने में 200 यूरो यानी करीब 17,338 रुपये लड़कियों के गंदे और बदबूदार मोजे खरीदने में खर्च कर देता है. उसे लोगों के गंदे पैर और मोजे बहुत पसंद हैं. उसने आगे कहा कि उसकी दिमागी हालत पूरी तरह से ठीक है. वो दूसरों की तरह ही एक नॉर्मल इंसान है.

ये भी पढ़ें- बेटी के प्रेम से था मां को एतराज, दी ऐसी खौफनाक सजा, सुनकर ही कांप जाएगी रूह

शख्स को पसंद है गंदे मोजे की बदबू

बता दें कि इस शख्स की उम्र लगभग 33 साल है. शख्स ने कहा कि वो बदबूदार मोजे और गंदे पैरों के लिए लोगों की सोच को बदलना चाहता है. लोगों की इसकी बदबू पसंद नहीं होती है लेकिन उसे ये बहुत अच्छी लगती है. शख्स ने बताया कि वो गंदे मोजे खरीदने के लिए लड़कियों को ऑनलाइन ढूंढता है और उनसे संपर्क करता है. मोजे के अलावा वो कई अन्य चीजें भी खरीदता है.

fallback

इन महिलाओं के बदबूदार मोजे खरीदता है शख्स

शख्स ने आगे कहा कि किसके गंदे मोजे के लिए कितने रुपये देने हैं ये उस लड़की पर डिपेंड करता है. अगर वो कोई खास महिला या सेलिब्रिटी होती है तो वो उसे 60-70 यूरो यानी करीब 5 हजार से 6 हजार रुपये दे देता है. वो कोशिश करता है कि वो 21 से 38 साल की उम्र के बीच की महिलाओं के मोजे खरीदे.

ये भी पढ़ें- शख्स निगल गया पूरा का पूरा Nokia फोन, डॉक्टर्स ने निकाला X-Ray तो रह गए Shocked

मिस्टर डी ने बताया कि वो लड़कियों के गंदे और बदबूदार मोजे को सूंघता है. उसे ये खुशबू बहुत पसंद है. कई बार तो वो मोजे का टेस्ट लेने के लिए मोजे को मुंह के अंदर भी रख लेता है.

VIDEO-

Trending news