काबुल में सुरक्षा इमारतों पर तालिबानी हमले, कुछ लोग हताहत
Advertisement

काबुल में सुरक्षा इमारतों पर तालिबानी हमले, कुछ लोग हताहत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुरक्षा इमारतों पर तालिबान के हमले की दो अलग अलग घटनाएं हुईं जिनमें कुछ लोगों के हताहत होने की खबर है। अफगान गृह मंत्रालय ने बताया कि पश्चिमी काबुल में एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने पुलिस परिसर को निशाना बनाने का प्रयास किया और वहां गोलीबारी भी हुई।

काबुल में सुरक्षा इमारतों पर तालिबानी हमले, कुछ लोग हताहत

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुरक्षा इमारतों पर तालिबान के हमले की दो अलग अलग घटनाएं हुईं जिनमें कुछ लोगों के हताहत होने की खबर है। अफगान गृह मंत्रालय ने बताया कि पश्चिमी काबुल में एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने पुलिस परिसर को निशाना बनाने का प्रयास किया और वहां गोलीबारी भी हुई।

मंत्रालय ने कहा कि इस हमले के कुछ मिनटों बाद ही एक आत्मघाती हमलावर ने पूर्वी काबुल में अफगान खुफिया एजेंसी के भवन में दाखिल होने का प्रयास करते हुए खुद को उड़ा लिया।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीबुल्ला दानिश ने बताया, ‘काबुल में आज दो हमले हुए। पहले हमले में लोग हताहत हुए हैं और हमारे पास गोलीबारी होने की भी खबर है, लेकिन फिलहाल हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कि क्या परिसर पर हमला किया गया है।’ तालिबान ने इन दोनों हमलों को अंजाम देने का दावा किया है। अफगान स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 18 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

Trending news