सीरिया में रूसी हवाई हमले में करीब 450 लोगों की मौत : निगरानी संस्था
Advertisement

सीरिया में रूसी हवाई हमले में करीब 450 लोगों की मौत : निगरानी संस्था

सीरिया में रूसी हवाई हमलों में कम से कम 446 लोग मारे गए हैं जिनमें से एक तिहाई से ज्यादा असैन्य नागरिक हैं। इस आशय की जानकारी ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने आज (शुक्रवार) दी।

बेरूत : सीरिया में रूसी हवाई हमलों में कम से कम 446 लोग मारे गए हैं जिनमें से एक तिहाई से ज्यादा असैन्य नागरिक हैं। इस आशय की जानकारी ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने आज (शुक्रवार) दी।

रूस 30 सितंबर से सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के विरोधियों पर हवाई हमले कर रहा है और उसका कहना है कि वह जिहादी समूह इस्लामिक स्टेट और अन्य आतंकवादियों को निशाना बना रहा है। संस्था के प्रमुख रमी अब्दुल रहमान का कहना है, हमला शुरू होने से अभी तक 151 असैन्य नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 38 बच्चे और 35 महिलाएं शामिल हैं।

रहमानी ने कहा, हमलों में 295 लड़ाके भी मारे गए हैं जिनमें से 75 आईएस के जिहादी और 31 अल-कायदा की सीरियाई शाखा के सदस्य हैं। संस्था का कहना है कि वह अपनी सूचनाएं कार्यकर्ताओं के नेटवर्क, चिकित्सा कर्मचारियों और मौके पर मौजूद लड़ाकों से प्राप्त करता है। लड़ाके मॉडल, लड़ने के तरीकों आदि के आधार पर रूसी विमानों की पहचान करते हैं।

विद्रोही समूह और उनका समर्थन करने वाले रूस की आलोचना कर रहे हैं, उनका कहना है कि मास्को गैर-जिहादी समूहों को निशाना बना रहा है और नागरिकों की हत्याएं कर रहा है। रूस पर अस्पतालों और फिल्ड क्लिनिकों पर हमले करने का आरोप भी है।

Trending news