Twitter पर लगा दिया था बैन, 7 महीने बाद नाइजीरिया ने हटाया
Advertisement

Twitter पर लगा दिया था बैन, 7 महीने बाद नाइजीरिया ने हटाया

नाइजीरिया में Twitter से प्रतिबंध हटा दिया गया है. नाइजीरिया सरकार ने करीब सात महीने पहले कॉरपोरेट गतिविधियों को कम करने का आरोप लगाते हुए Twitter पर बैन लगाया था. 

फाइल फोटो

अबूजा: पश्चिम-अफ्रीकी देश नाइजीरिया में सात महीने बाद वहां की सरकार ने ट्विटर से प्रतिबंध हटा लिया है. इस प्रतिबंध के कारण देश के 20 करोड़ से अधिक लोग सोशल मीडिया नेटवर्क से कट गए थे. देश की राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी के महानिदेशक काशीफू इनुवा अब्दुल्लाही के अनुसार, नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने निर्देश दिया कि गुरुवार से देश में ट्विटर का संचालन फिर से शुरू होगा. अब्दुल्लाही ने कहा कि ट्विटर द्वारा नाइजीरिया में एक कार्यालय खोलने सहित कुछ शर्तों को पूरा करने के लिए सहमत होने के बाद यह फैसला लिया गया है.

  1. नाइजीरिया में ट्वीटर से बैन हटा
  2. सात महीने पहले लगा था बैन
  3. कॉरपोरेट गतिविधियों को कम करने का था आरोप
  4.  

नाइजीरिया की हुई थी काफी आलोचना
‘‘नाइजीरिया के कॉरपोरेट अस्तित्व को कम करने वाली गतिविधियों के लिए एक मंच के तौर पर ट्विटर के लगातार उपयोग’’ का हवाला देते हुए नाइजीरिया सरकार ने पिछले साल चार जून को सोशल नेटवर्किंग साइट का संचालन निलंबित कर दिया था. इस कार्रवाई के बाद नाइजीरिया की काफी आलोचनाएं हुई थीं, क्योंकि यह कदम सोशल मीडिया नेटवर्क द्वारा बुहारी के एक पोस्ट को हटाने के तुरंत बाद आया था. इसके बाद ट्विटर पर कार्रवाई करते हुए अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. नाइजीरिया का कहना था कि इस मंच का उपयोग देश के कॉरपोरेट को नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है. 

राष्ट्रपति ने किया था विवादित ट्वीट
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने ‘सिविल वार’ को लेकर ट्वीट किया था. बुहारी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि नाइजीरियाई गृह युद्ध की जानकारी को लेकर ऐसे काफी युवा हैं, जिन्हें नहीं पता कि तब कितनी जानें गई थीं और कितना नुकसान हुआ था.

इनपुट (एजेंसी)

Trending news