सुरक्षा परिषद में सिर्फ एक महिला सदस्य
Advertisement

सुरक्षा परिषद में सिर्फ एक महिला सदस्य

संयुक्त राष्ट्र में महिला राजनयिकों की संख्या हमेशा ही कम रही है और पिछले 70 साल सुरक्षा परिषद में उन्हें कुछ ही स्थान मिल सके हैं। अमरिकी राजदूत सामंथा पावर ने कहा कि 2014 में यह संख्या सबसे ज्यादा छह थी जबकि 2015 में चार महिलाएं थीं। अभी परिषद में सिर्फ एक महिला सदस्य हैं। महिलाओं के दर्जे से संबंधित संयुक्त राष्ट्र आयोग की बैठक इसी हफ्ते निकाय के मुख्यालय में हुयी जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया। पावर सहित उन चार महिला राजदूतों ने इस मौके पर अपने अनुभव साझा किए जो 15 सदस्यीय परिषद में काम कर चुकी हैं। उन्होंने निकाय में और महिलाओं को शामिल किए जाने की जरूरत पर बल दिया।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में महिला राजनयिकों की संख्या हमेशा ही कम रही है और पिछले 70 साल सुरक्षा परिषद में उन्हें कुछ ही स्थान मिल सके हैं। अमरिकी राजदूत सामंथा पावर ने कहा कि 2014 में यह संख्या सबसे ज्यादा छह थी जबकि 2015 में चार महिलाएं थीं। अभी परिषद में सिर्फ एक महिला सदस्य हैं। महिलाओं के दर्जे से संबंधित संयुक्त राष्ट्र आयोग की बैठक इसी हफ्ते निकाय के मुख्यालय में हुयी जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया। पावर सहित उन चार महिला राजदूतों ने इस मौके पर अपने अनुभव साझा किए जो 15 सदस्यीय परिषद में काम कर चुकी हैं। उन्होंने निकाय में और महिलाओं को शामिल किए जाने की जरूरत पर बल दिया।

संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक प्रमुख जेफ्री फेल्टमैंन ने बैठक का संचालन किया और कहा कि परिषद में सिर्फ एक महिला सदस्य का होना वैश्विक चुनौतियों से निपटने में लैंगिक समानता के लिए ‘‘सतत प्रतिबद्धता’’ की आवश्यकता को और अधिक दर्शाता है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा सिर्फ सुरक्षा परिषद ही ऐसा निकाय नहीं है जहां महिलाओं की संख्या काफी कम है।

 

Trending news