फ्लोरिडा गोलीबारी : कम से कम 50 लोगों की मौत, 53 घायल
Advertisement

फ्लोरिडा गोलीबारी : कम से कम 50 लोगों की मौत, 53 घायल

अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में भीड़भाड़ वाले एक समलैंगिक नाइटक्लब में रविवार तड़के एक अज्ञात बंदूकधारी की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 53 लोग घायल हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से बताया कि ओरलैंडोंगे नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में काफी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है।

फ्लोरिडा गोलीबारी : कम से कम 50 लोगों की मौत, 53 घायल

मियामी : अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में भीड़भाड़ वाले एक समलैंगिक नाइटक्लब में रविवार तड़के एक अज्ञात बंदूकधारी की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 53 लोग घायल हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से बताया कि ओरलैंडोंगे नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में काफी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है।

समाचार एजेंसी एएफपी ने ओरलैंडो के महापौर के हवाले से बताया कि इस गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 53 लोग घायल हैं। 

पुलिस ने बताया कि ओरलांडो के पल्स नाइटक्लब में गोलीबारी शुरू होने के चार घंटे बाद शूटर मारा गया। शूटर द्वारा गोलीबारी शुरू करने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और आपात वाहन तैनात कर दिए गए। ओरलांडो पुलिस ने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, ‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि यह बड़ी संख्या में लोगों को हताहत करने वाली घटना है।

उन्होंने आगे लिखा, ‘क्लब के अंदर शूटर मृत है।’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्लब के संरक्षकों में कोई हताहत हुआ या नहीं। पुलिस स्थानीय समयानुसार सात बजे ब्रीफ करेगी। शहर में 24 घंटे के बाद ही यह दूसरी गोलीबारी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को एक थियेटर में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर गायिका क्रिश्टिना ग्रिमी की हत्या कर दी थी। जिस समय गोली मारी गई ,गायिका ने उस समय ही अपना कार्यक्रम खत्म किया था। आज तड़के की घटना के बारे में चश्मदीदों ने बताया कि तड़के दो बजे जब क्लब का समय खत्म होने जा रहा था तब गोलीबारी हुई।

शूटिंग शुरू होने के समय मौके पर मौजूद रहे क्लबर रिकाडरे नेग्रोन ने स्काई न्यूज को बताया कि कैसे बंदूकधारियों ने गोलियों से क्लब को दहला दिया।
उसने कहा, ‘लोग फर्श पर लेट गए। मेरा अनुमान है कि वह छत पर गोलियां दाग रहा था क्योंकि आप लैंप के गिरे हुए शीशे देख सकते हैं।’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘ लोग घायल हुए हैं। मेरे पास पुख्ता जानकारी नहीं है कि किसी की मौत हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘अधिकारी इमारत की तलाशी लेने और लोगों को बाहर निकालने के लिए जा रहे हैं।’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news