ओरलैंडो गोलीबारी: हॉलीवुड कलाकारों ने स्नेह और संवेदना व्यक्त की
Advertisement

ओरलैंडो गोलीबारी: हॉलीवुड कलाकारों ने स्नेह और संवेदना व्यक्त की

लियोनार्डो डिकैप्रियो, मडोना, किम कारदाशियां, लेडी गागा और एलेन डेजेनेरेस समेत कई हॉलीवुड हस्तियों ने ओरलैंडो में एक गे नाइट क्लब में हुई गोलीबारी के पीड़ितों के प्रति सोशल मीडिया पर स्नेह और संवेदना व्यक्त की है।

ओरलैंडो गोलीबारी: हॉलीवुड कलाकारों ने स्नेह और संवेदना व्यक्त की

लॉस एंजिलिस: लियोनार्डो डिकैप्रियो, मडोना, किम कारदाशियां, लेडी गागा और एलेन डेजेनेरेस समेत कई हॉलीवुड हस्तियों ने ओरलैंडो में एक गे नाइट क्लब में हुई गोलीबारी के पीड़ितों के प्रति सोशल मीडिया पर स्नेह और संवेदना व्यक्त की है।

गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गये। अमेरिका के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी गोलीबारी की घटना है।

डिकैप्रियो ने कहा, ‘ओरलैंडो में मूखर्तापूर्ण त्रासदी से हैरान हूं। हमें नफरत और असहिष्णुता के खिलाफ एकसाथ मिलकर खड़ा होना चाहिए।’ मडोना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ओरलैंडो में जो कुछ भी हुआ वह भयावक है। गोलीबारी के सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। नफरत से भरे अपराधों को रोकिये।’

किम ने लिखा, ‘ओरलैंडो में इस हत्याकांड से प्रभावित सभी लोगों के लिए मेरा प्रेम, संवेदना और प्रार्थना।’ पॉप स्टार गागा ने कहा, ‘गोलीबारी से प्रभावित सभी पीड़ित परिवारों के लिए मेरी प्रार्थना।’

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री पेट्रीसिया ने लिखा, ‘फ्लोरिडा में भयानक हमले के बारे में अभी-अभी सुना। हमारे भाइयों और बहनों के लिए मेरा प्यार और प्रार्थनाएं।’ इन हस्तियों के अलावा हॉलीवुड के अन्य कलाकारों ने भी पीड़ितों के प्रति दुख प्रकट की।

 

Trending news