श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 3,000 से अधिक मछुआरों को खदेड़ा
Advertisement

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 3,000 से अधिक मछुआरों को खदेड़ा

श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 3,000 से अधिक मछुआरों को जल क्षेत्र से खदेड दिया.

.(प्रतीकात्मक तस्वीर)

रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 3,000 से अधिक मछुआरों को जल क्षेत्र से खदेड.दिया . एक मत्स्य संगठन के नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. तमिलनाडु और पुडुचेरी मत्स्य संगठन के महासचिव एन जे बोस ने बताया कि सोमवार रात में 500 से अधिक नौकाओं में सवार होकर समुद्र में गये मछुआरे श्रीलंका के जल क्षेत्र में कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ रहे थे.

उसी समय श्रीलंकाई नौसेना के जवान 10 नौकाओं में सवार होकर आए और उन्हें वहां से खदेड़ दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि नौसेना के जवानों ने कथित तौर पर 50 नौकाओं के जाल काट दिए और मछुआरे बिना मछली पकड़े तट पर लौट आए. श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने छह दिसंबर को भी राज्य के 3,000 से अधिक मछुआरों को खदेड़ दिया था जब वे कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ रहे थे. 

Trending news