Advertisement
trendingNow13026780

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! श्रीलंका की मदद को लेकर भारत को घेरने चला PAK उल्टा फंसा, दिल्ली ने लताड़ा; मुंह दिखाने के काबिल न रहा

India rejects Pakistan claim: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान को भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. पाकिस्तान के इस एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा का भारत सरकार ने पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तानी हुक्मरानों को भी फटकार लगाई है.

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! श्रीलंका की मदद को लेकर भारत को घेरने चला PAK उल्टा फंसा, दिल्ली ने लताड़ा; मुंह दिखाने के काबिल न रहा

India Clears Pakistan's Aid Flight To Sri Lanka: श्रीलंका की मदद को लेकर भारत पर झूठा आरोप लगाने वाले पाकिस्तान को भारत ने जमकर लताड़ लगाई है. पाकिस्तानी हाई कमीशन के दावों को सिरे से झूठा और बेबुनियाद बताते हुए नई दिल्ली ने पाकिस्तानी विदेश विभाग को सबक सिखाया है. पाकिस्तान ने कहा कि वो श्रीलंका की मदद के लिए राशन-पानी और अन्य सामान भेजना चाहता है लेकिन भारत उसके विमानों को अपने एयर स्पेस से उड़ने नहीं दे रहा है. जबकि भारत साइक्लोन दित्वाह से मची तबाही के पहले दिन से ही ऑपरेशन 'सागर बंधु' चलाकर समुद्री पड़ोसी देश की हरसंभव मदद कर रहा है. पाकिस्तान के इस एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा का भारत सरकार ने पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तानी हुक्मरानों को भी फटकार लगाई है.

भारत का जवाब

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान को भारत ने पूरी तरह खारिज किया है. भारत ने कहा कि यह बयान निराधार और भारत-विरोधी दुष्प्रचार फैलाने का एक और प्रयास है. श्रीलंका के लिए मानवीय सहायता ले जाने वाले पाकिस्तानी विमान की ओवरफ़्लाइट अनुमति का अनुरोध भारत के इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग को 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे प्राप्त हुआ था. मानवीय परिस्थिति की तत्कालता को देखते हुए, भारत सरकार ने इस अनुरोध को उसी दिन प्राथमिकता के आधार पर संसाधित किया.

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 1 दिसंबर 2025 को शाम 5:30 बजे ओवरफ़्लाइट अनुमति मंजूर कर दी गई.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान जैसा मक्कार मुल्क नहीं... मदद के नाम पर श्रीलंका को Expire सामान भेजा, भारत पर आरोप मढ रहा! 

पीएम मोदी दे चुके मदद का भरोसा

भारत ने दोहराया है कि वो श्रीलंका के लोगों को इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात 'दित्वाह' के कारण श्रीलंका में हुए जान-माल के नुकसान और भारी तबाही पर राष्ट्रपति दिसानायके से कहा भारत के लोग कठिन समय में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े हैं.

राष्ट्रपति दिसानायके ने भारत की सहायता के लिए आभार जताते हुए बचाव दलों तथा राहत सामग्री की त्वरित तैनाती की सराहना की. उन्होंने सही समय पर और प्रभावी मदद के लिए श्रीलंका की जनता की ओर से भारत का आभार जताया.

About the Author
author img
Shwetank Ratnamber

जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई और पॉलिटिकल साइंस में भी ग्रेजुएशन. 21 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. राजनीतिक खबरों से ख़ास लगाव. फिलहाल ज़ी न्यूज (...और पढ़ें

TAGS

Trending news