पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में कबीलों के बीच संघर्ष, 47 की मौत
Advertisement

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में कबीलों के बीच संघर्ष, 47 की मौत

पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत में पुराने भूमि विवाद को लेकर दो कबीलों के बीच हुई लड़ाई में कम से कम 47 लोग मारे गए और 25 लोग घायल हो गए हैं।

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत में पुराने भूमि विवाद को लेकर दो कबीलों के बीच हुई लड़ाई में कम से कम 47 लोग मारे गए और 25 लोग घायल हो गए हैं।

अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके काफी अशांत रहते हैं। यह विवाद एक पर्वत से जुड़ा हुआ है जो मादा खेल और पेपाली काबुल खेल कबीलों की कलह का कारण है। पिछल तीन साल से इसे लेकर उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी में काफी अशांति है। इन्हें सुलझाने के लिए कई जिरगाओं का आयोजन हुआ है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।

एक्सप्रेस न्यूज की खबर के अनुसार, दाता खेल तहसील में शुक्रवार को हुई इस लड़ाई में कबीले के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ हल्के और भारी हथियारों का प्रयोग किया। इस लड़ाई में शनिवार तक 47 लोग मारे गए थे  और 25 लोग घायल हुए हैं।

Trending news