Advertisement
trendingNow1527630

रसातल में पहुंचा पाकिस्तानी रुपया, एक डॉलर के लिए इतने रुपये का भाव

पाकिस्तानी रुपया शुक्रवार को लुढ़ककर एक और नए स्तर पर पहुंच गया है. एक डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की विनिमय दर 150 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई.

पाकिस्तानी रुपये में पिछले तीन दिन से गिरावट का सिलसिला जारी है...
पाकिस्तानी रुपये में पिछले तीन दिन से गिरावट का सिलसिला जारी है...

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी रुपया शुक्रवार को लुढ़ककर एक और नए स्तर पर पहुंच गया है. एक डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की विनिमय दर 150 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई. जब से भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद की गुहार को स्वीकार कर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने छह अरब डॉलर का ‘बेलआउट पैकेज’ देने की घोषणा की है, तभी से पाकिस्तानी रुपये की सेहत बिगड़ी हुई है.

पिछले तीन दिन से गिरावट का सिलसिला जारी है. गुरुवार को पाकिस्तानी रुपये की विनिमय दर 147.10 रुपये प्रति डॉलर थी. शुक्रवार को गिरावट नहीं थमी और डॉलर की बढ़ती मांग के चलते गिरकर 150 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया. यह पाकिस्तानी रुपये का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. रुपये में जारी गिरावट का असर पाकिस्तानी शेयर बाजार में देखने को मिला. पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज 100 इंडेक्स 804 अंक गिरकर 33,166 पर बंद हुआ. इसमें कुल 2.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

विपक्षी पार्टियों ने साधा इमरान पर निशाना
विपक्षी पार्टियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब से वह सत्ता में आए हैं, देश के आर्थिक हालात और बिगड़ गए हैं. पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज के नेता मुहम्मद जुबैर ने कहा, "सरकार अर्थव्यवस्था की सेहत सुधारने में पूरी तरह से नाकाम रही है. सच कहा जाए तो देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के हाथों बेच दिया है. उधर, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने भी नकदी संकट के लिए इमरान सरकार को दोषी ठहराया है.

(इनपुट भाषा से)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news