सात समंदर पार दिखा भारतीय संस्‍कृति का दम, पोलैंड की लाइब्रेरी में उकेरे गए उपनिषद के छंद
Advertisement

सात समंदर पार दिखा भारतीय संस्‍कृति का दम, पोलैंड की लाइब्रेरी में उकेरे गए उपनिषद के छंद

भारत की संस्‍कृति का लोहा दुनिया मानती है. ऐसी ही एक तस्वीर पोलैंड से सामने आई है. पोलैंड की वारसॉ यूनिवर्सिटी  (University of Warsaw) की लाइब्रेरी की दीवार पर उपनिषद के छंद अंकित हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

पोलैंड की लाइब्रेरी की दीवार पर उकेरे गए उपनिषद के छंद.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पोलैंड के एक पुस्तकालय की दीवार पर उपनिषद के छंद लिखे हुए दिखाई दे रहे हैं. पोलैंड में स्थित भारतीय एम्बेसी ने ट्विटर पर University of Warsaw के पुस्तकालय की दीवार पर हिंदू दर्शन के वैदिक संस्कृत लेख की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'कितना प्यारा नजारा है'.

  1. विदेश में भी दिखा भारतीय संस्कृति का दम
  2. पोलैंड की लाइब्रेरी की दीवार पर उपनिषद के छंद
  3. पोलैंड में स्थित भारतीय एम्बेसी ने किया ट्वीट
  4.  

'ये हिंदू धर्म की नींव बनाते हैं'

पोलैंड में स्थित भारतीय एम्बेसी (Indian Embassy in Poland) के आधिकारिक हैंडल से आगे लिखा गया, 'यह  University of Warsaw के पुस्तकालय की एक दीवार है, जिस पर उपनिषद के छंद उकेरे गए हैं. उपनिषद हिंदू दर्शन के वैदिक संस्कृत के मूलपाठ हैं, जो हिंदू धर्म का आधार हैं'.

 

 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने PAK PM को फोन करने से किया इनकार, इमरान के सहयोगी ने कही ये बात
 

भारतीयों के लिए गर्व की  बात

University of Warsaw की यह तस्वीर भारतीयों को गर्व का अनुभव करा रही है. तमाम यूजर्स इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं. सवाल कर रहे हैं कि 'जब दुनिया हिंदू धर्म को अपना रही है, हम भारतीय पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे हैं.' असल में, उपनिषद हिंदू धर्म के सबसे पुराने ग्रंथ हैं. उपनिषदों को आमतौर पर वेदांत के रूप में जाना जाता है. 

 

 

LIVE TV
 

Trending news