Advertisement
trendingNow1490848

5 विदेशियों को मिली USA की नागरिकता, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया व्हाइट हाउस में स्वागत

नागरिकता पाने वाले यह पांच नागरिक से इराक, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, जमैका और बोलीविया के हैं.

ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी वैध तरीके से देश में आए. (फोटो साभार: DNA)
ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी वैध तरीके से देश में आए. (फोटो साभार: DNA)

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने अमेरिकी नागरिकता पाने वाले पांच नये सदस्यों का स्वागत पूरे धूमधाम के साथ किया. इनके स्वागत कार्यक्रम का आयोजन व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ, जिसकी शुरुआत वायलिन की धुन के साथ हुई और समापन राष्ट्र गान से हुआ. अमेरिकी नागरिकता पाने वाले यह पांच सदस्य मूल रूप से इराक, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, जमैका और बोलीविया से हैं.

ट्रंप ने ‘‘महान अमेरिकी परिवार में पांच नये सदस्यों’’ का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘इसके लिये आप सभी ने बहुत कठिन परिश्रम किया है. आपने नियमों का पालन किया, हमारे कानून को माना.’’ राष्ट्रपति ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी वैध तरीके से देश में आये.

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रंप ने सभी नये अमेरिकी नागरिकों से लोगों का परिचय कराते हुए कहा कि इनमें से कुछ अपने अमेरिकी जीवनसाथी के साथ आये और कुछ के बच्चों का यहीं जन्म हुआ.

(इनपुट भाषा से)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news