पाकिस्तान के परमाणु हथियार को सुरक्षित करने की जरूरत : रिपब्लिकन पार्टी
Advertisement

पाकिस्तान के परमाणु हथियार को सुरक्षित करने की जरूरत : रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी ने कहा है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार को सुरक्षित करने की जरूरत है। पार्टी ने यह भी कहा कि अमेरिकी, पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी इस उद्देश्य के अलावा तालिबान को समाप्त करने का ‘साझा हित’ भी साझा करते हैं।

पाकिस्तान के परमाणु हथियार को सुरक्षित करने की जरूरत : रिपब्लिकन पार्टी

क्लीवलैंड (अमेरिका) : अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी ने कहा है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार को सुरक्षित करने की जरूरत है। पार्टी ने यह भी कहा कि अमेरिकी, पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी इस उद्देश्य के अलावा तालिबान को समाप्त करने का ‘साझा हित’ भी साझा करते हैं।

रिपब्लिकन पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना चाहती है जिसमें पश्चिमी एशिया में जारी संघर्षों के चलते तनाव आ गया है। पार्टी ने कहा, ‘हमारा कामकाजी संबंध जरूरी है, यद्यपि कभी-कभी मुश्किल होती है लेकिन इससे दोनों को लाभ होता है। हम ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय संघर्ष के चलते तनाव आ गया है।’ 

घोषणा पत्र में कहा गया, ‘आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में मदद करने वाले पाकिस्तान के किसी नागरिक को जब तक सजा दी जाती रहेगी तब तक यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकती। पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और अमेरिकियों का तालिबान के क्षेत्र को मुक्त कराने और पाकिस्तान के परमाणु हथियार को सुरक्षित करने का साझा हित है।’ पार्टी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष ने पाकिस्तान के लोगों के लिए विशेष राजनीतिक और सैन्य चुनौतियां खड़ी की हैं।

भारत अमेरिका का ‘भूराजनीतिक साझेदार’
भारत को अमेरिका का ‘भूराजनीतिक साझेदार’ और रणनीतिक व्यापारिक साझेदार करार देते हुए रिपब्लिकन पार्टी ने भारत सरकार से कहा है कि वह अपने यहां के सभी धार्मिक समुदायों की हिंसा और भेदभाव से रक्षा करे तथा बड़े पैमाने पर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) को प्रोत्साहित करे। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से जारी 58 पृष्ठों के घोषणा पत्र में कहा गया है कि भारतीय मूल के लोगों ने अमेरिका में बड़ा योगदान दिया।

उसने कहा, ‘भारत हमारा भूराजनीतिक और रणनीतिक व्यापारिक साझेदार है। भारत के लोगों का बहुआयामी होना और उनके लोकतांत्रिक संसथानों की मजबूती उसे न सिर्फ एशिया बल्कि पूरी दुनिया में नेतृत्व की स्थिति में पहुंचा रहा है। हम भारत के सभी धार्मिक समुदायोंे की हिंसा और भेदभाव के खिलाफ सुरक्षा का आग्रह करते हैं।’ पार्टी ने भारत के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक तौर पर मजबूत संबंध का स्वागत किया था।

पार्टी ने कहा, ‘हम इस बात पर जोर देते हैं और घोषणा करते हैं कि भारत हमारा भूराजनीतिक और रणनीतिक व्यापारिक साझेदार है। हम भारत को बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश और व्यापार की इजाजत देने को प्रोत्साहित करते हैं। हम सभी धर्मों के मानने वालों की सुरक्षा का आग्रह करते हैं।’

Trending news