Russia Ukraine War: यूक्रेन पर न्यूक्लियर अटैक कर के रहेगा रूस? क्या चल रहा पुतिन के खूंखार दिमाग में, 10 पॉइंट्स में जानें
Vladimir Putin: यूक्रेन और रूस के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही. यूक्रेन के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का रुख आज भी वही है जो तकरीबन 9 माह पहले युद्ध के पहले दिन था.
Trending Photos

Nuclear War Russia: यूक्रेन और रूस के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही. यूक्रेन के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का रुख आज भी वही है जो तकरीबन 9 माह पहले युद्ध के पहले दिन था. दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ जंग से हटने का मन नहीं बना रहे. यूक्रेन लगातार रूस को जवाब देता आ रहा है. अब यह युद्ध और हिंसक दिख रहा है. इस बीच पुतिन के परमाणु हमले के बयान ने पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया है. आइये आपको विस्तार से बताते हैं पुतिन के बयान के बारे में और इसके मायने क्या हैं.
1.रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पुष्टि की कि रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु तनाव बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि "हम पागल नहीं हुए हैं" और मास्को परमाणु हथियारों को तैनात करने वाला पहला देश नहीं होगा.
2.यूक्रेन पर आक्रमण के नौ महीने से अधिक समय के बाद बोलते हुए, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी कि संघर्ष "लंबा" हो सकता है.
3. रूसी सेना यूक्रेनियन से इस गहन जवाबी हमले की उम्मीद नहीं कर रही थी जो पश्चिम से मिले हथियारों से लैस हैं. जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ रहा है रूस के परमाणु हथियारों का सहारा लेने का खतरा गहराता जा रहा है.
4. अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति द्वारा परमाणु हथियारों पर की गई टिप्पणियों की तुरंत निंदा की और कहा कि परमाणु हथियारों पर कोई भी बचकानी बात बहुत गैर-जिम्मेदाराना है.
5. जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज का मानना है कि रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय उपायों के बाद परमाणु युद्ध की संभावना कम हो गई है.
6. इस बीच, यूक्रेन में गोलाबारी जारी है और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने घोषणा की कि डोनेट्स्क क्षेत्र के कुराखोव में हुए हमलों में बुधवार को 10 नागरिक मारे गए.
7. गोलाबारी तब हुई जब मॉस्को ने डोनेट्स्क के मेयर को स्थापित किया और दावा किया कि यूक्रेनी हमलों ने इस क्षेत्र में छह नागरिकों की जान ले ली.
8. पुतिन अपनी सेना की यूक्रेन के क्षेत्रों में कब्जे के प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं. लेकिन यह भी सपष्ट है कि यूक्रेन में रूस का पूरी तरह से कब्जे वाले क्षेत्रों पर नियंत्रण नहीं लग रहा है.
9. रूसी राष्ट्रपति ने अज़ोव सागर के साथ-साथ क्षेत्रों में प्रमुखता प्राप्त करने वाले रूसी सैनिकों का विशेष संदर्भ दिया.
10. अपने देश में युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर 2022 के रूप में चुना गया था. टाइम पत्रिका ने कहा, "उन्होंने दुनिया को इस तरह से प्रेरित किया है जैसा हमने दशकों में नहीं देखा."
पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की जरूरत नहीं
More Stories