तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रेई कालरेव की सरेआम गोली मारकर हत्या, रुस ने बताया आतंकवादी कृत्य
Advertisement

तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रेई कालरेव की सरेआम गोली मारकर हत्या, रुस ने बताया आतंकवादी कृत्य

तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रेई कालरेव की राजधानी अंकारा में हुए एक बंदूक हमले में गोली लगने के बाद आज मौत हो गयी। रूसी विदेश मंत्रालय ने इसे ‘आतंकवादी कृत्य’ बताया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ‘अंकारा में आज एक हमले में रूसी राजदूत आंद्रेई कालरेव घायल हो गए जिससे उनकी मौत हो गयी।’ 

तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रेई कालरेव की सरेआम गोली मारकर हत्या, रुस ने बताया आतंकवादी कृत्य

मास्को: तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रेई कालरेव की राजधानी अंकारा में हुए एक बंदूक हमले में गोली लगने के बाद आज मौत हो गयी। रूसी विदेश मंत्रालय ने इसे ‘आतंकवादी कृत्य’ बताया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ‘अंकारा में आज एक हमले में रूसी राजदूत आंद्रेई कालरेव घायल हो गए जिससे उनकी मौत हो गयी।’

उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह एक आतंकवादी कृत्य है। उन्होंने कहा, ‘हत्यारों को दण्डित किया जाएगा।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘आज इस मुद्दे को संरा सुरक्षा परिषद में उठाया जाएगा। आतंकवाद की जीत नहीं हो सकती।’

अंकारा के मेयर ने बंदूकधारी की पहचान तुर्की के पुलिसकर्मी के रूप में की है। हमलावर ने अंकारा कला प्रदर्शनी के दौरान राजदूत पर हमला किया। वह चिल्ला रहा था, ‘अल्लेपो’ और ‘‘बदला’। रूस ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को सूचित किया गया है।

इस घटना से कुछ दिनों पहले तुर्की ने सीरिया में रूस की भूमिका का विरोध किया था। हालांकि रूस और तुर्की फिलहाल तहस नहस हुए अल्लेपो शहर से नागरिकों को निकालने का काम मिलकर कर रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक हमले से पहले कारलोव अंकारा में एक कला प्रदर्शनी देखने गए थे। इस हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। माना जा रहा है सीरिया में रूस की भूमिका के विरोध में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु ने कहा है कि जवाबी कार्रवाई में कारलोव पर हमला करने वाले को भी ढेर कर दिया गया है। गोली चलाते हुए वह 'अलेप्पो' और 'बदला' जैसे शब्द निकाल रहा था।  मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि पहले उसने हवा में गोली चलाई बाद में राजदूत को निशाना बनाकर फायरिंग करने लगा। 

वह 'अलेप्पो' और 'रिवेंज' जैसे शब्द कह रहा था।' सीरिया में रूस की भूमिका को लेकर तुर्की में विरोध प्रदर्शनों के कुछ दिन बाद यह घटना सामने आई है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ‘अंकारा में आज एक हमले में रूसी राजदूत आंद्रेई कालरेव घायल हो गए जिससे उनकी मौत हो गयी।’ उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह एक आतंकवादी कृत्य है।

समाचार चैनल एनटीवी और सीएनएन तुर्क टेलीविजन ने बताया कि कालरेव एवं कई अन्य व्यक्ति घायल हो गए। यह हमला सीरिया में रूस की भूमिका को लेकर तुर्की में कई दिनों के प्रदर्शनों के बाद हुआ है। बताया जा रहा है कि रूसी राजदूत पर हमला करने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया। इस घटना के बाद रुस के राष्ट्रपति ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

 

Trending news