रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि उनके देश के जंगी विमान को तुर्की द्वारा मार गिराया जाना सोची-समझी उकसाउपूर्ण कार्रवाई जान पड़ती है। इस घटना से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
Trending Photos
मास्को : रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि उनके देश के जंगी विमान को तुर्की द्वारा मार गिराया जाना सोची-समझी उकसाउपूर्ण कार्रवाई जान पड़ती है। इस घटना से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
लावरोव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इसे पहले से सोच समझ कर नहीं की गयी कार्रवाई होने को लेकर हमें गंभीर संदेह है। वाकई यह सोच समझकर की गयी उकसाउपूर्ण कार्रवाई लगती है।’ अपने तुर्की समकक्ष के साथ बातचीत के बाद उन्होंने कहा, ‘तुर्की के साथ लड़ाई की हमारी योजना नहीं है और तुर्की की जनता के प्रति हमारा दृष्टिकोण नहीं बदला है।’ उन्होंने कहा लेकिन रूस तुर्की के साथ अपने संबंधों का गंभीरता से पुनर्मूल्यांकन करेगा।