Advertisement
trendingNow1501571

सऊदी अरब ने राजकुमारी रिमा बिंत बंदार को अमेरिका में राजदूत नियुक्त किया

राजकुमारी रिमा बित बंदार राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी, जिन्हें उप रक्षा मंत्री बनाया गया है. 

खशोगी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. (फाइल फोटो)
खशोगी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. (फाइल फोटो)

रियादः सऊदी अरब ने अमेरिका में अपने राजदूत को बदल दिया है. एक शाही आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई. राजकुमारी रिमा बिंत बंदार पहली महिला हैं जिन्हें सऊदी अरब ने अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया है. वह राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी, जिन्हें उप रक्षा मंत्री बनाया गया है. 

सऊदी अरब को न्यूक्लियर टेक्नॉलजी बेचने में जल्दबाजी कर सकते हैं ट्रंप, डेमोक्रेटिक सांसदों ने चेताया

राजकुमार खालिद सऊदी अरब के युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के छोटे भाई हैं. मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब के वास्तविक शासक और रक्षा मंत्री भी हैं. यह फेरबदल बीते साल अक्टूबर में इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद किया गया है, इसलिये इसे काफी अहम माना जा रहा है. खशोगी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

(इनपुट भाषा)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news