...इसलिए डिलीवरी में मदद करने वाले डॉक्टर को ही मार दी गोली
Advertisement

...इसलिए डिलीवरी में मदद करने वाले डॉक्टर को ही मार दी गोली

सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने डॉक्टर को केवल इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने उसकी पत्नी की डिलीवरी में मदद की थी। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 'गल्फ न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक एक महीने पहले डॉ. मुहन्नद अल जब्न ने किंग फहद मेडिकल सिटी अस्पताल में बच्चे का जन्म कराया था।

...इसलिए डिलीवरी में मदद करने वाले डॉक्टर को ही मार दी गोली

रियाद : सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने डॉक्टर को केवल इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने उसकी पत्नी की डिलीवरी में मदद की थी। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 'गल्फ न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक एक महीने पहले डॉ. मुहन्नद अल जब्न ने किंग फहद मेडिकल सिटी अस्पताल में बच्चे का जन्म कराया था।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी व्यक्ति नहीं चाहता था कि डिलीवरी के समय उसकी पत्नी को कोई पुरुष देखे। आरोपी व्यक्ति एक महीने बाद डॉक्टर को धन्यवाद देना चाहता था। इसके बाद आरोपी व्यक्ति और डॉक्टर ने अस्पताल के गार्डन में मिलना तय किया। गार्डन में बातचीत के दौरान आरोपी व्यक्ति ने डॉक्टर को गोली मार दी।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी व्यक्ति डॉक्टर को गोली मारने के बाद भाग गया। हालांकि, डॉक्टर को तत्काल अस्पताल में और फिर बाद में आईसीयू में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल के प्रवक्ता बसाम अल बुरेकान ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि डॉक्टर की हालत अब स्थिर है।  

Trending news