मिस्र में लू के थपेड़ों ने ली 40 लोगों की जान
Advertisement

मिस्र में लू के थपेड़ों ने ली 40 लोगों की जान

मिस्र में पिछले दो दिनों में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 92 लोग बीमार हो गए।

काहिरा : मिस्र में पिछले दो दिनों में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 92 लोग बीमार हो गए।

राजधानी काहिरा में ही 11 लोगों की मौत हो गई जहां दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि नील डेल्टा के कलायुबिया में एक मानसिक अस्पताल में तीन अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई। तीन लोगो की जान सोहाग प्रांत में गई और एक व्यक्ति ने लग्जर में तथा एक व्यक्ति गीजा में दम तोड़ा।

बयान के अनुसार, लू लगने से 92 व्यक्ति बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 70 लोग काहिरा में बीमार हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 21 व्यक्तियों की लू लगने से रविवार को मौत हुई जब तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

Trending news