यौन उत्पीड़न मामला: भारतीय पादरी ने नाबालिग लड़की से सेक्स की बात कबूली
Advertisement

यौन उत्पीड़न मामला: भारतीय पादरी ने नाबालिग लड़की से सेक्स की बात कबूली

अमेरिकी प्रांत मिनेसोटा में वर्ष 2005 में 16 वर्षीय अमेरिकी लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी भारतीय पादरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

वाशिंगटन : अमेरिकी प्रांत मिनेसोटा में वर्ष 2005 में 16 वर्षीय अमेरिकी लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी भारतीय पादरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

रेव जोसेफ पैलेनिवेल जेयापॉल को इस मामले में पिछले साल नवंबर में भारत से अमेरिका प्रत्यर्पित कराया गया था। उन्हें 15 साल तक की कैद हो सकती है। फैसला 15 जून को सुनाया जाना है। लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद जेयापॉल सितंबर 2005 में दक्षिण भारत आ गए थे। अमेरिका में यौन उत्पीड़न के आरोपों में वांछित जेयापॉल को भारतीय पुलिस ने मार्च 2012 में गिरफ्तार कर लिया था।

जेयापॉल ने एक मामले में आपराधिक यौन व्यवहार का आरोप स्वीकार कर लिया। अब 25 वर्ष की हो चुकी पीड़िता ने जेयपॉल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और उन्हें छूने के लिए मजबूर किया।

Trending news