उत्तर कोरिया के सैनिकों पर दक्षिण कोरिया ने की गोलीबारी
Advertisement

उत्तर कोरिया के सैनिकों पर दक्षिण कोरिया ने की गोलीबारी

दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने सीमावर्ती बफर जोन में घुसपैठ करने वाले उत्तर कोरिया के सैनिकों पर चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की। दोनों देशों में झड़प की इस साल की यह पहली घटना है।

सोल : दक्षिण कोरिया के सैनिकों ने सीमावर्ती बफर जोन में घुसपैठ करने वाले उत्तर कोरिया के सैनिकों पर चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की। दोनों देशों में झड़प की इस साल की यह पहली घटना है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब उत्तर कोरिया की सेना के 10 सैनिकों ने दोनों कोरियाई देशों को अलग करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) की सीमा को पार किया। दोनों कोरियाई देश तकनीकी लिहाज से एक दूसरे के साथ युद्ध की स्थिति में हैं।

बयान में कहा गया कि सोल के पूर्वोत्तर में स्थित चेरवान के पास इस संक्षिप्त घुसपैठ के हुई गोलीबारी दोनों पक्षों की ओर से नहीं थी। उत्तर कोरियाई सैनिक बिना गोली चलाए पीछे हट गए थे।

हालांकि इस क्षेत्र का नाम विसैन्यीकृत क्षेत्र (द डेमीलीटेराइज्ड जोन) है लेकिन यह क्षेत्र दुनिया की सर्वाधिक सैन्यकृत सीमाओं में से एक है। यहां निगरानी टावर लगे हैं और बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं।

Trending news