रूस का अंतरिक्षयान 'सोयूज' अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना
Advertisement

रूस का अंतरिक्षयान 'सोयूज' अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना

रूस का एक अंतरिक्षयान सोयूज तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हो गया है। इसमें सवार अंतरिक्ष यात्री रूस, अमेरिका और इटली से संबद्ध हैं।

रूस का अंतरिक्षयान 'सोयूज' अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना

बैकानूर (कजाखिस्तान) : रूस का एक अंतरिक्षयान सोयूज तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हो गया है। इसमें सवार अंतरिक्ष यात्री रूस, अमेरिका और इटली से संबद्ध हैं।

कजाख्स्तिान के बैकानूर में रूस के अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ सोयूज यान स्थानीय समयानुसार आज पौ फटने से पहले सुबह 3 बजे छोड़ा गया। इसमें रूस के एंतोन शाक्पलेरोव, नासा के टेरी वर्ट्स और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से इटली की सामंथा क्रिस्टोफोरेट्टी सवार हैं।

यह अंतरिक्ष यान छोड़े जाने के छह घंटे बाद अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगा जहां पहले से ही तीन अंतरिक्ष यात्री कार्यरत हैं। इनमें शामिल रूस की इलाना सेरोवा और क्रिस्टोफोरेट्टी का स्टेशन पर होना ऐतिहासिक होगा। स्टेशन के 16 साल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा जब एक साथ दो महिलाएं एक लंबे मिशन के लिए रवाना होंगी।

 

Trending news