UN से सैनिकों के खिलाफ युद्ध अपराध आरोप हटाने का अनुरोध करेंगे : श्रीलंका राष्ट्रपति
Advertisement

UN से सैनिकों के खिलाफ युद्ध अपराध आरोप हटाने का अनुरोध करेंगे : श्रीलंका राष्ट्रपति

श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना ने शुक्रवार को कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र से ‘‘छूट’’ की मांग करेंगे

श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना.(फाइल फोटो)

कोलंबो: श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना ने शुक्रवार को कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र से ‘‘छूट’’ की मांग करेंगे जिसमें लिट्टे के खिलाफ गृहयुद्ध के दौरान हजारों अल्पसंख्यक तमिलों को कथित रूप से मार डालने को लेकर अपने सैनिकों के खिलाफ युद्ध अपराध के आरोप हटाने का विशेष अनुरोध शामिल है. सिरीसेना न्यूयार्क में होने वाली 73वीं संयुक्त राष्ट्र महसभा (यूएनजीए) में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.  वह 25 सितम्बर को आम सभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने यहां शुक्रवार को स्थानीय मीडिया संपादकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा से कहेंगे कि वह श्रीलंका को सरकारी बलों के खिलाफ युद्ध अपराध के आरोपों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की इजाजत दे .

fallback

जो कि लिट्टे लड़ाकों के खिलाफ 37 वर्ष के युद्ध के दौरान के हैं. सरकारी आंकडों के अनुसार पूर्व और उत्तर में श्रीलंकाई तमिलों के खिलाफ हुए गृहयुद्ध के चलते करीब 20 हजार लोग लापता हैं और इस गृहयुद्ध में कम से कम 100,000 लोगों की जान गई. 

Trending news