Advertisement
trendingNow1493615

आपसी सहयोग के लिए सीरिया-ईरान ने 11 समझौतों पर किए हस्ताक्षर

ईरान के पहले उप राष्ट्रपति इशाक जहांगीरी की दमिश्क यात्रा के दौरान यह समझौते किए गए.

दोनो देशों का कहना है कि इस प्रकार के समझौते से दोनो देशों के बीच में व्यापारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे.
दोनो देशों का कहना है कि इस प्रकार के समझौते से दोनो देशों के बीच में व्यापारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे.

दमिश्कः सीरिया और ईरान ने 11 समझौतों और ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें आपसी सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक "दीर्घकालिक सामरिक रणनीतिक आर्थिक सहयोग" समझौता शामिल है. आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘सना‘ के अनुसार अर्थव्यवस्था, संस्कृति, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, निवेश और आवास सहित कई क्षेत्रों में समझौते किए गए हैं. इस समझौते के बाद कहा गया कि हम भविष्य में ऐसे बहुत से कदम उठाएंगे जिससे दोनो देशों के बीच में शांति और व्यापारिक रिश्ते बने रहें.

मैं ऐसे लोगों की नियुक्ति करता हूं जो 4-5 साल बाद मेरे बॉस बन सकें: अलीबाबा के कार्यकारी चैयरमैन जैक मा

ईरान के पहले उप राष्ट्रपति इशाक जहांगीरी की दमिश्क यात्रा के दौरान यह समझौते किए गए. सीरिया के प्रधानमंत्री इमाद खमीज ने सीरिया में निवेश करने की इच्छुक ईरानी कंपनियों को फायदा पहुंचाने और पुनर्निर्माण के लिए प्रभावी योगदान करने के लिए ‘‘कानूनी और प्रशासनिक सुविधाओं" का जिक्र किया. समझौतों में दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों के बीच दो समझौता ज्ञापन भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा ‘‘तेल क्षेत्र और कृषि में दर्जनों परियोजनाएं शामिल हैं.’’ दोनो देशों का कहना है कि इस प्रकार के समझौते से दोनो देशों के बीच में व्यापारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news