गजब! इस शख्स ने दो साल में पैदा कर दिए 54 बच्चे
Advertisement

गजब! इस शख्स ने दो साल में पैदा कर दिए 54 बच्चे

क्या आपने असली विक्की डोनर को देखा है? जी हां! यह शख्स है असली विक्की डोनर जिसने दो साल में अपना स्पर्म डोनेट कर 54 बच्चों के जैविक पिता बन चुके हैं। यह कारनामा करने वाले 43 वर्षीय डेकलेन रूनी ब्रिटेन के है। रूनी ने बीते साल ही अपनी स्पर्म डोनेशन के लिए वेबसाइट शुरू की थी और अब तक 31 महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर उन्हें मां बनने की खुशी दे चुके हैं। 

गजब! इस शख्स ने दो साल में पैदा कर दिए 54 बच्चे

लंदन : क्या आपने असली विक्की डोनर को देखा है? जी हां! यह शख्स है असली विक्की डोनर जिसने दो साल में अपना स्पर्म डोनेट कर 54 बच्चों के जैविक पिता बन चुके हैं। यह कारनामा करने वाले 43 वर्षीय डेकलेन रूनी ब्रिटेन के है। रूनी ने बीते साल ही अपनी स्पर्म डोनेशन के लिए वेबसाइट शुरू की थी और अब तक 31 महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर उन्हें मां बनने की खुशी दे चुके हैं। 

बीते दो साल में डेकलेन रूनी 54 बच्चों के पिता बन चुके हैं, जिनमें से 17 लडके और 14 लडकियां हैं। यही नहीं, अभी भी 15 महिलाएं उनके स्पर्म के से गर्भवती हैं। उन्होंने स्मार्टफोन ऐप भी शुरू किया है, जिससे लोग उनसे सीधा संपर्क कर सकें। डेकलेन के स्वयं के 8 बच्चे हैं, जो चार अलग-अलग महिलाओं से हैं। रूनी इस काम के लिए कभी पैसे नहीं लेते हैं। वे 200 मील तक सफर कर भी महिलाओं से मिलने जाते हैं, जिन्हें स्पर्म की जरूरत होती है। इसके लिए उनसे वे केवल अपने आने-जाने का पैसा लेते हैं। 

हालांकि, उन्होंने स्पर्म डोनेशन के लिए कुछ शतें भी रखी हैं। वे उन सभी महिलाओं की सेहत की बखूबी जांच करवाते हैं, जो मां बनने की इच्छा जाहिर करती हैं। रूनी का दावा है कि वे कई महिलाओं के साथ सेक्स संबंध बनाकर भी उन्हें गर्भवती कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने साफ किया कि वे सिर्फ महिलाओं की मदद करने के लिए उनके साथ सेक्स संबंध बनाते हैं, न कि मौज-मस्ती या किसी अन्य इरादे से। रूनी के इस अनूठे काम में उनकी पार्टनर भी उनका साथ देती हैं, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। 

Trending news