चिली में शक्तिशाली भूकंप से हजारों लोग बेघर
Advertisement

चिली में शक्तिशाली भूकंप से हजारों लोग बेघर

उत्तरी और मध्य चिली में पिछले सप्ताह शक्तिशाली भूकंप आने के बाद 9,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी जिसमें आंकड़ों में नाटकीय वृद्धि हुई है। उप गृह मंत्री महमूद अलुये ने बताया कि 16 सितंबर को आए 8.3 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या 13 है जबकि चार व्यक्ति अब तक लापता हैं। पूर्व में भूकंप से बेघर होने वालों की संख्या 3,500 बताई गई थी लेकिन आधिकारिक आंकड़ों में दूरस्थ कोक्विम्बो क्षेत्र के शहरों के आंकड़े जोड़ देने से बेघरों की संख्या बढ़ गई। 

सैन्टियागो: उत्तरी और मध्य चिली में पिछले सप्ताह शक्तिशाली भूकंप आने के बाद 9,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी जिसमें आंकड़ों में नाटकीय वृद्धि हुई है। उप गृह मंत्री महमूद अलुये ने बताया कि 16 सितंबर को आए 8.3 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या 13 है जबकि चार व्यक्ति अब तक लापता हैं। पूर्व में भूकंप से बेघर होने वालों की संख्या 3,500 बताई गई थी लेकिन आधिकारिक आंकड़ों में दूरस्थ कोक्विम्बो क्षेत्र के शहरों के आंकड़े जोड़ देने से बेघरों की संख्या बढ़ गई। 

सैन्टियागो से 260 किमी से अधिक दूर स्थित कोक्विम्बो क्षेत्र में ही भूकंप का केंद्र था। अलुए ने बताया ‘हमें उम्मीद है कि शुक्रवार तक हम, सभी प्रभावितों का सर्वे कर लेंगे।’’ अधिकारियों ने बताया कि भूगर्भीय तौर पर संवेदनशील देश चिली के इतिहास में यह छठा शक्तिशाली भूकंप और इस साल दुनिया में कहीं आया सर्वाधिक शक्तिशाली भूकंप था। आपात कर्मी अब भी सैनिकों की मदद से तटीय शहर कोक्विम्बो की सफाई कर रहे हैं जहां मछली पकड़ने वाली नौकाओं, नष्ट हुए मकानों, दुकारों और वाहनों का मलबा बिखरा पड़ा है। यह तटीय शहर भूकंप के बाद आई सुनामी से तहस-नहस हो गया है।

 

Trending news