मेक्सिको में दो परिवारों के 14 लोगों की हत्या
Advertisement

मेक्सिको में दो परिवारों के 14 लोगों की हत्या

मेक्सिको के उत्तर में स्थित एक शहर में बंदूकधारियों ने पांच लड़कियों समेत 11 रिश्तेदारों की हत्या कर दी और फिर दूसरे हमले में एक अन्य परिवार के तीन लोगों को मार डाला। यह शहर नशीले पदार्थों से जुड़े संगठनों का अड्डा माना जाता है।

मेक्सिको: मेक्सिको के उत्तर में स्थित एक शहर में बंदूकधारियों ने पांच लड़कियों समेत 11 रिश्तेदारों की हत्या कर दी और फिर दूसरे हमले में एक अन्य परिवार के तीन लोगों को मार डाला। यह शहर नशीले पदार्थों से जुड़े संगठनों का अड्डा माना जाता है।

तमाउलिपास राज्य के महासचिव हरमीनियो गारजा पलासियस ने समूहों की पहचान बताए बिना कहा कि ऐसा लगता है कि गोलीबारी की ये दोनों घटनाएं जामेश्वर में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच के एक झगड़े से जुड़ी हैं।

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि बंदूकधारी लोपेज मातेओस जिले में स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे एक घर में घुस गए और उन्होंने वहां दो पुरूषों, चार महिलाओं और पांच लड़कियों की हत्या कर दी।

इससे लगभग 45 मिनट बाद, हथियारों से लैस लोगों ने रेवोल्यूसियन जिले में एक अन्य परिवार के घर पर हमला बोलकर एक पुरूष और दो महिलाओं की हत्या कर दी जबकि चार अन्य को घायल कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि राज्य और संघीय अधिकारी अपराधों की तहकीकात और हत्यारों की तलाश कर रहे हैं।

गारजा पलासियस ने कहा, ‘हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा माना गया है कि ये घटनाएं दरअसल शहर में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के आपसी झगड़े का नतीजा थीं।’ गोलीबारी के बाद सियुदाद विक्टोरिया के उपर हेलीकॉप्टर उड़ते नजर आ रहे थे, वहीं राजधानी तमाउलिपास में घबराहट का माहौल था।

तमाउलिपास देश के सबसे हिंसक राज्यों में से एक है, जहां नशीले पदार्थों के गल्फ और जेटास नामक गिरोहों के बीच वषरें से हिंसक प्रतिद्वंद्विता है।

यह राज्य टेक्सास से जुड़ा है और अमेरिका में नशीले पदार्थ पहुंचाने का एक बड़ा रास्ता है।

 

Trending news