लंदन : बस में दो किशोरियों (टीनएजर्स) से हुए झगड़े में एक 87 वर्षीय महिला के मुंह पर मुक्के मारे गये। इस हमले के बाद वृद्ध महिला की एक आंख काली हो गई। यह घटना दक्षिण लंदन के क्रॉयडॉन में रूट नंबर 166 पर हुई। लड़कियां बस में बे-टिकट सवार हुई थी।
पुलिस ने इस शर्मनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, ताकि दोनों लड़कियों को पकड़ा जा सके। यह घटना 16 अक्टूबर, शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे कुल्सडन में ब्राइटन रोड पर हुई। लड़कियों की उम्र 14 से 18 साल के बीच बताई जा रही है।
महिला और कंडक्टर से टिकट को लेकर लड़कियों ने जैसे ही झगड़ना शुरू किया तो अधिकांश सहयात्री बस से उतर गये। एक महिला पीड़ित वृद्धा के पास आई और उन्हें सेंट हेलियर हॉस्पिटल ले गईं, जहां से उन्हें थोड़ी देर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।