थाई बंदरगाह पर दो भारतीय युद्धपोतों ने डाला लंगर
Advertisement

थाई बंदरगाह पर दो भारतीय युद्धपोतों ने डाला लंगर

भारत की ‘लुक ईस्ट’ नीति पर आगे बढ़ते हुए और द्विपक्षीय नौवहन सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से दो भारतीय युद्धपोतों.. आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस शक्ति ने मंगलवार को थाईलैंड के सत्ताहिप बंदरगाह पर लंगर डाला।

बैंकाक : भारत की ‘लुक ईस्ट’ नीति पर आगे बढ़ते हुए और द्विपक्षीय नौवहन सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से दो भारतीय युद्धपोतों.. आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस शक्ति ने मंगलवार को थाईलैंड के सत्ताहिप बंदरगाह पर लंगर डाला।

रीयर एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह की कमान में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के पोत दक्षिण पूर्व एशिया (साउथ ईस्ट एशिया) और दक्षिणी हिंद महासागर (सदर्न इंडियन ओशन) में परिचालन तैनाती पर हैं।

इसी तैनाती के तहत आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस शक्ति चार दिन की यात्रा पर सत्ताहिप पहुंचे। आईएनएस सतपुड़ा स्वदेश में निर्मित निर्देशित मिसाइलयुक्त पनडुब्बी है और आईएनएस शक्ति एक फ्लीट टैंकर तथा सपोर्ट शिप है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया ‘इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और दोनों मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर परिचालन को आगे बढ़ाना है।’

Trending news