लीबिया में अगवा दो भारतीय छुड़ाए गए, शेष 2 के लिए प्रयास जारी : सुषमा
Advertisement

लीबिया में अगवा दो भारतीय छुड़ाए गए, शेष 2 के लिए प्रयास जारी : सुषमा

लीबिया में अगवा चार भारतीयों में से दो को छुडा लिया गया है जबकि दो लोगों के छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने एक ट्वीट के जरिए शुक्रवार को यह जानकारी दी। छुड़ाए गए दोनों भारतीयों को सिर्त लाया गया है।

लीबिया में अगवा दो भारतीय छुड़ाए गए, शेष 2 के लिए प्रयास जारी : सुषमा

नई दिल्ली : लीबिया में अगवा चार भारतीयों में से दो को छुडा लिया गया है जबकि दो लोगों के छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने एक ट्वीट के जरिए शुक्रवार को यह जानकारी दी। छुड़ाए गए दोनों भारतीयों को सिर्त लाया गया है।

सुषमा ने ट्वीट किया, 'लीबिया में अगवा किए गए चार भारतीयों में से दो लोगों लक्ष्मीकांत और विजय कुमार की सुरक्षित वापसी हो गई है। जबकि अपहृत दो लोगों को छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दो भारतीयों की सुरक्षित वापसी से वह खुश हैं।'

त्रिपोली और ट्यूनिस से भारत लौट रहे चार भारतीय अध्यापकों का कथित रूप से इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह (आईएस) ने लीबिया में अपहरण कर लिया। सरकार ने बताया कि इनमें से दो अध्यापक हैदराबाद के हैं, एक अध्यापक रायचूर और एक बेंगलुरू का है। चारों भारतीयों को सिर्त से करीब 50 किलोमीटर दूर एक जांच चौकी पर रोक लिया गया। यह इलाका आतंकवादी संगठन के नियंत्रण में है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि दो भारतीयों को सुरक्षित तरीके से सिर्ते विश्वविद्यालय लाया गया है और शेष दो लोगों के लिए प्रयास जारी है। बहरहाल यह पता नहीं चल सका है कि कैसे उनकी रिहाई कराई गई।

इससे पहले सुषमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घटना के बारे में बताया। साथ ही उनकी रिहाई के लिए मंत्रालय की तरफ से उठाए गए कदमों से भी उन्हें अवगत कराया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘दो दिन पहले 29 जुलाई को रात के करीब 11 बजे त्रिपोली में हमारे दूतावास को पता चला कि त्रिपोली और ट्यूनिश के रास्ते भारत लौट रहे चार भारतीय नागरिकों को सिर्ते से करीब 50 किलोमीटर दूर एक जांच चौकी पर हिरासत में ले लिया गया। चार भारतीय नागरिकों में से दो हैदराबाद के रहने वाले हैं, एक रायचूर का जबकि एक अन्य बेंगलुरू का है। उनमें से तीन सिर्ते विश्वविद्यालय में शिक्षक हैं और एक सिर्ते विश्वविद्यालय के जुफरा शाखा में काम करता है।’

प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रालय संबंधित परिवारों से नियमित रूप से संपर्क में था और भारतीय नागरिकों की कुशलता एवं उनकी जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news