पाकिस्तान में दो कैदियों को फांसी पर लटकाया गया
Advertisement

पाकिस्तान में दो कैदियों को फांसी पर लटकाया गया

पाकिस्तान ने मौत की सजा पाए दो कैदियों को मंगलवार को फांसी पर लटका दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान में फांसी देने पर लगायी गई रोक गत दिसम्बर में हटाए जाने के बाद से फांसी पर लटकाये गए कैदियों की संख्या 68 हो गई है।

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने मौत की सजा पाए दो कैदियों को मंगलवार को फांसी पर लटका दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान में फांसी देने पर लगायी गई रोक गत दिसम्बर में हटाए जाने के बाद से फांसी पर लटकाये गए कैदियों की संख्या 68 हो गई है।

इन दोनों कैदियों की फांसी पंजाब प्रांत में हुई। पाकिस्तान ने फांसी देने पर लगी रोक पेशावर के एक सैन्य स्कूल पर तालिबान के हमले में डेढ़ सौ व्यक्तियों के मारे जाने के एक दिन बाद 17 दिसम्बर को हटायी थी। मारे गए लोगों में अधिकतर स्कूली बच्चे थे। शुरू में फांसी की सजा की तामील आतंकवाद संबंधी अपराधों तक ही सीमित थी लेकिन गत दिसम्बर में पेशावर स्कूल पर आतंकवादी हमले के बाद 10 मार्च को सरकार ने सभी मामलों में फांसी की सजा की तामील करने का निर्णय किया।

Trending news