युद्ध में लोगों की मदद के लिए चाहिए 40 अरब डॉलर: UN पैनल
Advertisement

युद्ध में लोगों की मदद के लिए चाहिए 40 अरब डॉलर: UN पैनल

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से नियुक्त किए गए एक पैनल का कहना है कि दुनियाभर में चल रहे संघर्षों और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से मानवीय मदद के जरूरतमंदों की संख्या में तेज इजाफा हो रहा है। इन लोगों की मदद के लिए वार्षिक तौर पर लगभग 40 अरब डॉलर की जरूरत है।

युद्ध में लोगों की मदद के लिए चाहिए 40 अरब डॉलर: UN पैनल

दुबई: संयुक्त राष्ट्र की तरफ से नियुक्त किए गए एक पैनल का कहना है कि दुनियाभर में चल रहे संघर्षों और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से मानवीय मदद के जरूरतमंदों की संख्या में तेज इजाफा हो रहा है। इन लोगों की मदद के लिए वार्षिक तौर पर लगभग 40 अरब डॉलर की जरूरत है।

 

मानवीय मदद के कोष में 15 अरब डॉलर की कमी को पूरा करने का उपाय बताते हुए पैनल ने कहा है कि इसके लिए फुटबॉल और अन्य खेलों, संगीत एवं अन्य मनोरंजन समारोहों, हवाई सफर की टिकटों पर और गैसोलीन पर छोटा सा स्वैच्छिक कर लगाया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने मानवीय वित्तीय मदद पर पैनल की रिपोर्ट रविवार को जारी की है। यह रिपोर्ट कहती है कि युद्धों और प्राकृतिक आपदाओं के कारण तबाह हुए 12.5 करोड़ लोगों को जीवन रक्षा से जुड़ी मदद उपलब्ध करवाने के लिए दुनिया लगभग 25 अरब डॉलर खर्च कर रही है। 

 

यह राशि वर्ष 2000 में खर्च की गई दो अरब डॉलर की राशि के 12 गुना से भी ज्यादा है। इस नौ सदस्यीय पैनल ने गणना करके पाया कि लोगों के कष्टों को कम करने के लिए और उनकी जिंदगियां बचाने के लिए वाषिर्क तौर पर अतिरिक्त 15 अरब डॉलर की जरूरत है। रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि मौजूदा चलन जारी रहता है तो मानवीय मदद पर आने वाला खर्च वर्ष 2030 तक बढ़कर 50 अरब डॉलर हो जाएगा। रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर बान ने कहा, ‘यह बड़े संकटों का दौर है।’ रिपोर्ट पेश करने के कार्यक्रम का आयोजन दुबई के एक रेगिस्तान में किया गया था। यह क्षेत्र संयुक्त राष्ट्र की आपात मानवीय आपूर्ति एवं अंतरराष्ट्रीय राहत प्रयासों के लिए एक आपूर्ति केंद्र का काम करता है।

Trending news