लीबिया के तट के पास जहाज समुद्र में डूबा, 30 से ज्यादा लोगों की मौत
Advertisement

लीबिया के तट के पास जहाज समुद्र में डूबा, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

यूरोपीय संघ की नौसेना ने आज कहा कि लीबिया के तट के पास एक जहाज डूबने से 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि 50 प्रवासियों को डूबने से बचा लिया गया। भूमध्यसागर में मानव तस्करों से निपटने के लिए यूरोपीय संघ द्वारा चलाए जा रहे सोफिया सैन्य अभियान के प्रवक्ता कैप्टन एंटोनेलो डी रेंजिस सोन्निनो ने कहा, ‘हमारा आकलन है कि 20 से 30 के बीच लोग मारे गए।’ 

रोम: यूरोपीय संघ की नौसेना ने आज कहा कि लीबिया के तट के पास एक जहाज डूबने से 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि 50 प्रवासियों को डूबने से बचा लिया गया। भूमध्यसागर में मानव तस्करों से निपटने के लिए यूरोपीय संघ द्वारा चलाए जा रहे सोफिया सैन्य अभियान के प्रवक्ता कैप्टन एंटोनेलो डी रेंजिस सोन्निनो ने कहा, ‘हमारा आकलन है कि 20 से 30 के बीच लोग मारे गए।’ 

उन्होंने कहा कि लक्जमबर्ग के एक विमान ने लीबिया के तट से करीब 35 समुद्री मील दूर डूबा हुआ जहाज देखा। करीब 100 प्रवासी पानी में थे या डूबते जहाज को पकड़े हुए थे। स्पेनिश युद्धपोत रियना सोफिया और इतालवी तटरक्षक बल घटनास्थल पर पहुंचा और पानी में लाइफ-फ्लोट्स एवं जैकेट फेंके। सोन्निनो ने कहा, ‘बदकिस्मती से वहां शव भी थे।’ उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अब भी चल रहा है। इससे पहले कल भी एक हादसा हुआ था जिसमें प्रवासियों की एक नाव समुद्र में पलट गयी थी, जिससे पांच लोग मारे गए थे। मंगलवार को हुए एक दूसरे नौका हादसे में एक दंपति की मौत हो गयी और उनकी बच्ची बच गयी थी।

Trending news