Advertisement
trendingNow1487768

वेनेजुएलाः गहराते आर्थिक संकट के बीच मादुरो ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली

निकोलस मादुरो के शपथ ग्रहण समारोह का यूरोपीय संघ, अमेरिका और वेनेजुएला के दक्षिण अमेरिका के पड़ोसी देशों ने बहिष्कार किया है.

सरकारी अनुदान प्राप्त करने वाले लोगों ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के दूसरी बार राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने का समर्थन किया है. (फाइल फोटो)
सरकारी अनुदान प्राप्त करने वाले लोगों ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के दूसरी बार राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने का समर्थन किया है. (फाइल फोटो)

काराकस: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गुरुवार को भारी विवादों के बीच दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ ली. मादुरो (56) को उच्चतम न्यायालय के प्रमुख माइकेल मोरेनो ने पद की शपथ दिलाई. काराकस में आयोजित शपथ ग्रहण में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे. मादुरो के शपथ ग्रहण समारोह का यूरोपीय संघ, अमेरिका और वेनेजुएला के दक्षिण अमेरिका के पड़ोसी देशों ने बहिष्कार किया है.

बता दें निकोलस मादुरो पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पद छोड़ने का दबाव है, जिसके चलते एक कई लैटिन अमेरिकी देशों की सरकार सहित कनाडा ने मादुरो के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने पर अपना गहरा विरोध जताया है.

fallback
वेनेजुएला में बढ़ रहा है आर्थिक संकट. फाइल फोटो

Add Zee News as a Preferred Source

वेनेजुएला भ्रष्टाचार मामला: स्विस बैंक अधिकारी को 10 साल की कैद

बता दें अमेरिकी सरकार पहले ही  मादुरो के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा चुकी है, जबकि क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल और बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालिस ने मादुरो के दूसरे कार्यकाल का समर्थन किया है. बता दें वेनेजुएला इस समय भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसके चलते देश में पलायन की स्थिति लगाताल  बनी हुई है, लेकिन इन सब के बावजूद सरकारी अनुदान प्राप्त करने वाले लोगों ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के दूसरी बार राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने का समर्थन किया है.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news