वेंकैया नायडू ने फ्रांस में भारत द्वारा निर्मित पहले युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया
Advertisement

वेंकैया नायडू ने फ्रांस में भारत द्वारा निर्मित पहले युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया

वेंकैया नायडू ने विलर्स गुसलेन में भारतीय युद्ध स्मारक के उद्घाटन के मौके पर फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों और बच्चों के साथ भी बातचीत की.

(फोटो साभार - ANI)

पेरिस: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को प्रथम विश्वयुद्ध में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले हजारों भारतीय सैनिकों की याद में उत्तरी फ्रांस में भारत द्वारा निर्मित पहले युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया. नायडू तीन दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं. उनका यह दौरा शुक्रवार से शुरू हुआ. इस दौरान उन्होंने विलर्स गुसलेन में भारतीय युद्ध स्मारक के उद्घाटन के मौके पर फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों और बच्चों के साथ भी बातचीत की.

नायडू ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘फ्रांस के विलर्स गुसलेन शहर में आज भारतीय सशस्त्र बलों के स्मारक का उद्घाटन कर बेहद खुश हूं. यह उन हजारों भारतीय सैनिकों को महान सम्मान हैं जिनकी बहादुरी और समर्पण ने दुनिया भर में प्रशंसा बटोरी.’’ 

 

 

देश की स्वतंत्रता के बाद भारत द्वारा फ्रांस में निर्मित यह अपनी तरह का पहला स्मारक है. इस स्मारक के निर्माण की घोषणा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा जून 2018 में पेरिस के अपने पिछले दौर के दौरान की गई थी. 

(इनपुट-भाषा)

Trending news