यमन में संघर्ष विराम शुरू, संघर्षरत पक्षों ने समर्थन का संकल्प लिया
Advertisement

यमन में संघर्ष विराम शुरू, संघर्षरत पक्षों ने समर्थन का संकल्प लिया

यमन में पिछले एक साल चल रहे संघर्ष के सभी पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में किए गए संघर्ष विराम का पालन करने का संकल्प लिया है। यह संघर्ष विराम कल आधी रात से लागू हो गया। इसके कारण एक स्थायी शांति समझौते तक पहुंचने के लिए नई वार्ता से पहले सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।

मारिब: यमन में पिछले एक साल चल रहे संघर्ष के सभी पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में किए गए संघर्ष विराम का पालन करने का संकल्प लिया है। यह संघर्ष विराम कल आधी रात से लागू हो गया। इसके कारण एक स्थायी शांति समझौते तक पहुंचने के लिए नई वार्ता से पहले सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।

पिछले एक साल से चल रहे संघषरें में हजारों लोग मारे गए हैं और 24 लाख लोग विस्थापित हुए है और ये लोग यमन के पड़ोसी देशों में जाकर रहने को मजबूर हो गए हैं। राष्ट्रपति अब्दराब्बुह मंसूर हादी के वफादार बलों के चीफ ऑफ स्टाफ ने पुष्टि की है कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात नौ बजे से ‘‘संघर्ष विराम लागू हो गया।’’ जनरल मोहम्मद अली अल मकदाशी ने संवाददाताओं से कहा कि यदि हुती विद्रोही संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं करते तो वे इसका सम्मान करेंगे।

सउदी नीत गठबंधन के पिछले वर्ष मार्च में हादी सरकार के समर्थन में हवाई हमले शुरू करने के कारण संघर्ष विराम की तीन कोशिशें पहले असफल रह चुकी हैं। गठबंधन ने उस समय हस्तक्षेप किया था जब जैदी शिया हुतियों ने सितंबर 2014 में राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था और इसके बाद वे अन्य क्षेत्रों में बढ गए थे।

Trending news