देखें वीडियो: ये है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा, वजन192 किलो!
Advertisement

देखें वीडियो: ये है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा, वजन192 किलो!

देखें वीडियो: ये है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा, वजन192 किलो!

नई दिल्ली। क्या किसी बच्चे का वजन 100 किलो हो सकता है जी हां इससे ज्यादा भी हो सकता है। इंडोनेशिया के पश्चिम जावा के एक गांव में रहने वाला 10 साल का एक लड़का दुनिया का सबसे मोटा बच्चा है। इस बच्चे का वजन 192 किलो है। इस बच्चे का नाम आर्य परमाना है।

बचपन में आर्य आम बच्चों की तरह ही था, लेकिन अज्ञात बीमारी की वजह से उसका वजन बढऩा शुरू हो गया। माता-पिता ने डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन डॉक्टरों के भी बीमारी समझ में नहीं आई।

आर्य का नाम दुनिया के सबसे मोटे बच्चे के रूप में सामने आने के बाद उसके माता-पिता उसके स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हो गए हैं।अब वे उसे एक क्रैश डाइट देते हैं जिससे उसका वजन और ना बढ़े। उन्हें डर है कि अपने बेटे के इस बढ़े वजन की वजह से वह उसे खो ना बैठे।

अपने वजन की वजह से आर्य को अपने साइज के कपड़े भी नहीं मिल पाते, इसलिए उसे एक कपड़े को ही लपेटकर रहना पड़ता है।आर्य की मां का कहना है कि उनके बेटे की डाइट बहुत ज्यादा है और वह एक टाइम पर दो वयस्क लोगों जितना खाना खा जाता है।

अपने मोटापे की वजह से आर्य ने स्कूल भी जाना छोड़ दिया था, क्योंकि वह पैदल चलकर स्कूल जाने की हालत में नहीं था।

देखें इस बच्चे का वीडियो-

Trending news